Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक नहीं थमेगा बारिश का दौर; बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक नहीं थमेगा बारिश का दौर; बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर


Dhanbad Weather Update: झारखंड में अगस्त की शुरुआत से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से 15 अगस्त तक भारी बा ...और पढ़ें








बोकारो में झमाझम बारिश का आनंद लेते बाइक सवार।



13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया लो प्रेशर।


झारखंड में 15 अगस्त तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर।


आंधी-तूफान के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं संभव।



 धनबाद। Jharkhand Weather Update: अगस्त की शुरुआत के साथ ही झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा और आसपास के जिलों में हर दिन थम-थम कर बारिश हो रही है। कहीं तेज तो कहीं हल्की फुहारें पड़ रही हैं। रविवार को भी धूप-छांव के बीच दोपहर में बौछारें पड़ीं।




मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड से उत्तरी ओडिशा, उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश होकर छत्तीसगढ़ तक लो प्रेशर सक्रिय है। इसके असर से राज्य वर्षा का दौर जारी है। मंगलवार से बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है।
13 अगस्त से चक्रवाती घेरा लो प्रेशर में बदल सकता है। इससे भारी वर्षा की संभावना बन रही है। 15 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और गर्जन-वज्रपात की भी संभावना है।
अगस्त के नौ दिनों में 91.2 मिलीमीटर वर्षा

एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक 515.7 मिलीमीटर वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया है। इनमें सबसे कम वर्षा जून में हुई। जून माह में महज 74.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जुलाई में 350.4 एमएम हुई।


अगस्त के नौ दिनों में अब तक 91.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। अभी 22 दिन शेष हैं। इस माह भी सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]