Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर Vaibhav Suryavanshi ने शुरू की बैटिंग, हेलीकॉप्‍टर शॉट जड़कर दिखाई अपनी ताकत-


हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर Vaibhav Suryavanshi ने शुरू की बैटिंग, हेलीकॉप्‍टर शॉट जड़कर दिखाई अपनी ताकत- Video

Vaibhav Suryavanshi Helicopter Shot Video: इंग्‍लैंड दौरे के बाद अब वैभव सूर्यंवशी अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गए हैं। ...और पढ़ें








वैभव सूर्यंवशी



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suruyavanshi Back to Work: इंग्‍लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यंवशी ने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। इसके साथ ही 15 साल के वैभव ने इतिहास रच दिया था।


वैभव सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्‍यू करने वाले भारतीय प्‍लेयर बने थे। हालांकि, वैभव का इंटरनेशनल डेब्‍यू फीका रहा। उन्‍होंने 3 मुकाबलों में 42 रन ही बनाए। ऐसे में आखिरी मैच में वैभव को बैठाकर फिर से संजू सैमसन को प्‍लेइंग 11 में जगह दी गई।


अगले मिशन की तैयारी

इंग्‍लैंड दौरे के बाद अब वैभव अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वैभव नागपुर स्थित टीम के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। वैभव इंग्‍लैंड में की गई गलतियों पर काम कर रहे हैं। वह शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी बैटिंग को मजबूत करना का प्रयास करेंगे।


हनुमान जी का आशीर्वाद लिया

अभ्‍यास से पहले वैभव ने हनुमान जी का आशीर्वाद भी लिया। आरआर के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में वैभव का जोरदार स्वागत हुआ। प्‍लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते नजर आए। वैभव ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान उन्‍होंने हेलीकॉप्‍टर शॉट भी जड़ा। RR ने इस वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा, 'Back To Work'। वैभव अब जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी।


टी20 सीरीज का शेड्यूलपहला टी20: 23 जुलाई 2026, हरारे
दूसरा टी20: 25 जुलाई 2026, हरारे
तीसरा टी20: 26 जुलाई 2026, हरारे
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]