Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मां और बेटे एक साथ लॉन्च...' Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटे यश का बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की फिल्म लगी हाथ

मां और बेटे एक साथ लॉन्च...' Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटे यश का बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की फिल्म लगी हाथ

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और बेटे यश आहूजा (Yash Ahuja), मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी ...और पढ़ें








गोविंदा की पत्नी और बेटे करेंगे बॉलीवुड डेब्यू


गोविंदा की पत्नी और बेटे करेंगे बॉलीवुड डेब्यू


सुनीता आहूजा ने किया दिलचस्प खुलासा


एकता कपूर की फिल्म से होगी बॉलीलुड में लॉन्चिंग


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) ने दशकों तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। वहीं उनके परिवार पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त रियलिटी शो लॉक अप 2 में नजर आ रही है।
एक साथ डेब्यू करेंगे सुनीता और यश

फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अब गोविंदा के बेटे यश फिल्मों में डेब्यू करेंगे लेकिन फैंस के लिए डबल खुशखबरी है, दरअसल सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने हाल ही में खुलासा किया कि मां और बेटे यानी खुद सुनीता और यश एक साथ फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों एकता कपूर की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं।



यह भी पढ़ें- Lock Upp में जजमेंट डे पर होगा डबल एविक्शन? बाहर हो जाएंगे Ram Kapoor? इन कंटेस्टेंट पर लटक रही तलवार
यश के डेब्यू पर सुनीता

ANI के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए, सुनीता आहूजा ने बताया कि फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह फिल्म में यश की मां का रोल करेंगी।





उन्होंने बताया, 'मैं यश के साथ एक फिल्म कर रही हूं। सितंबर में पिक्चर रिलीज होगी। मैं एकता कपूर (Ekta Kapoor) को बहुत प्यार करती हूं। उनकी वजह से मैंने नेटफ्लिक्स (Netflix) का शो किया, और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वो भी मुझे बहुत प्यार करती हैं। यश की पिक्चर में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं'।


सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने आगे कहा, 'शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं। प्लीज यश को अपना आशीर्वाद और प्यार दें। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सब मेरे बेटे यश को भी वही प्यार और आशीर्वाद दीजिए जो आपने हमेशा मुझे दिया है'।
बेटी कर चुकी है फिल्मों में डेब्यू

खास बात यह है कि सुनीता और गोविंदा की बेटी टीना पहले ही एक्टिंग में हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने 2015 की फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस बीच, सुनीता हाल ही में नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा में नजर आईं, जहां उन्होंने कई कंटेस्टेंट, खासकर एक्टर राम कपूर के साथ करीबी रिश्ते बनाए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]