सचिन तेंदुलकर के बाद अब विराट की बारी, वनडे में ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं कोहली

टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ...और पढ़ें
-1783846159731_v.webp)
विराट कोहली
14 जुलाई से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत-इंग्लैंड के बीच होंगे 3 मुकाबले
विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास
टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 14 जुलाई से इस सीरीज का आगाज होगा। पहला मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।
इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में भी शामिल हो जाएंगे।
203 रन दूर हैं विराट
विराट कोहली ने 8 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक खेले 311 वनडे की 299 पारियों में 14797 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 77 अर्धशतक और 54 शतक लगाए हैं। वह वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली एकदिवसीय प्रारूप में 15000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 203 रन दूर हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट इस आंकड़े को पार कर सकते हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा रनसचिन तेंदुलकर: 18426 रन
विराट कोहली: 14797 रन
कुमार संगाकारा: 14234 रन
रिकी पोंटिंग: 13704 रन
सनथ जयसूर्या: 13430 रन
वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयसचिन तेंदुलकर: 18426 रन
विराट कोहली: 14797 रन
रोहित शर्मा: 11720 रन
सौरव गांगुली: 11221 रन
राहुल द्रविड़: 10768 रन
अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे
विराट कोहली आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी बार IPL ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वालेकोहली अफगानिस्तान के विरुद्ध 13 जून से शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए थे। विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी थी। अब वह एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं। वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम बर्मिंघम पहुंची थी।
वनडे सीरीज का शेड्यूलपहला वनडे: 14 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा वनडे: 16 जुलाई- सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
तीसरा वनडे: 19 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :