कोडरमा में कारोबारी के गार्ड की पत्नी की मौत का रहस्य गहराया, पति के बदलते बयानों से बढ़ा सस्पेंस

कोडरमा में पत्थर व्यवसायी के सुरक्षाकर्मी सुनील गजमाई की पत्नी रेशमा की संदिग्ध मौत का मामला गहरा गया है। पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुर ...और पढ़ें
-1783833328035_v.webp)
पत्थर व्यवसायी के सुरक्षाकर्मी की पत्नी की संदिग्ध मौत।
पति सुनील गजमाई पुलिस हिरासत में, बयान बदल रहा।
मृतका के सिर पर गहरी चोट, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज।
संवाद सहयोगी, कोडरमा। जिले के चर्चित पत्थर व्यवसायी महावीर यादव के निजी सुरक्षा गार्ड सुनील गजमाई की पत्नी रेशमा गजमाई की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी सुनील गजमाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रेशमा की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस के अनुसार मृतका के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
![]()
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान सुनील गजमाई बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पहले उसने पत्नी की मौत को हादसा बताया, जबकि बाद में उसके बयान में कई विरोधाभास सामने आए हैं। ऐसे में पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इधर, रविवार को रेशमा गजमाई के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। यदि रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो जांच की दिशा और तेज होगी।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :