6500mAh बैटरी और 44W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Vivo का नया 5G स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर किया टीज

वीवो ने भारत में Vivo T5 Lite 5G फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है, जिसमें 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने कंफर्म किया है कि वह भारत में नया फोन लॉन्च करने वाला है। यह फोन 6500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री करेगा। वीवो का यह अपकमिंग फोन Vivo T5 Lite नाम के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर टीज किया है।
अपकमिंग Vivo T5 Lite 5G स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart के साथ-साथ वीवो इंडिया की ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही फोन को कंपनी के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल इसके लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है। उम्मीद है कि यह फोन इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo T5 Lite 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Vivo T5 Lite 5G स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.74-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस दिया जा सकता है।
वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि यह फोन 128 जीबी की स्टोरेज के साथ आएगा। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजरइंटरफेस OriginOS 6 पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन IP64 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।
Geekbench से मिली प्रोसेसर की जानकारी
वीवो का यह फोन हाल में Geekbench पर मॉडल नंबर V2557 है। इस फोन में ओक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा। इसमें 2 परफॉर्मेंस कोर मिलेंगे जिसे 2.4GHz की स्पीड में क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही 6 इफिशिएंसी कोर हैं, जिन्हें 2.0GHz पर क्लॉक किया गया है। उम्मीद है कि यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ मार्केट में आ सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :