Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

25x ऑप्टिकल जूम और AI ऑटोफोकस के साथ लॉन्च हुआ Sony का नया कैमरा, मिलेगा 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

25x ऑप्टिकल जूम और AI ऑटोफोकस के साथ लॉन्च हुआ Sony का नया कैमरा, मिलेगा 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

Sony ने अपनी पॉपुलर Cybershot कॉम्पैक्ट कैमरा लाइनअप का सबसे लेटेस्ट और पावरफुल मॉडल Sony RX10 V लॉन्च कर दिया है। फिफ्थ-जनरेशन का ये प्रीमियम कैमरा Z ...और पढ़ें








Sony ने पेश किया एडवांस्ड AI ट्रैकिंग वाला कॉम्पैक्ट कैमरा।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Sony ने बीते दिनों ग्लोबल मार्केट्स में अपनी Cybershot कॉम्पैक्ट कैमरा लाइनअप के सबसे लेटेस्ट मॉडल यानी Sony RX10 V को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इस फिफ्थ जनरेशन के मॉडल में 25x ऑप्टिकल जूम के साथ ZEISS Vario-Sonnar T* 24-600mm F2.4-4.0 लेंस दिया गया है। इसे 1.0-टाइप स्टैक्ड Exmor RS CMOS सेंसर के साथ पेयर किया गया है, जो Sony के खुद के BIONZ XR इमेज प्रोसेसर से चलता है। इसके अलावा, सोनी ने रियल-टाइम रिकग्निशन ऑटोफोकस (AF) के लिए इस कैमरे में एक AI प्रोसेसिंग यूनिट भी दी है। ये कैमरा 4K 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Sony RX10 V की कीमत और उपलब्धता

यूरोपीय यूनियन (EU) में Sony RX10 V की कीमत EUR 2,499 (लगभग 2.72 लाख रुपये) और UK में करीब GBP 2,199 (लगभग 2.81 लाख रुपये) तय की गई है। इस कैमरे के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी कीमत या उपलब्धता से जुड़ी डिटेल की घोषणा नहीं की है।




Sony RX10 V के फीचर्स और स्पेफिकेशन्स

Sony RX10 V में लगभग 20.1 इफेक्टिव मेगापिक्सल्स वाला 1.0-टाइप स्टैक्ड Exmor RS CMOS सेंसर मिलता है, जो BIONZ XR इमेज प्रोसेसिंग इंजन के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी ने इसमें 24-600mm इक्विवेलेंट फोकल रेंज, 25x ऑप्टिकल जूम और f2.4 से f4.0 तक के अपर्चर वाला एक फिक्स्ड Zeiss Vario-Sonnar T* लेंस दिया है। दावा है कि ये कैमरा वाइड एंड पर 3 सेमी से लेकर टेलीफोटो एंड पर 72 सेमी तक की दूरी से बेहतरीन मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है।



इस कॉम्पैक्ट कैमरे में एक इन-बिल्ट AI प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है जो रियल-टाइम रिकग्निशन AF को पावर देती है। इसकी मदद से यूजर्स ह्यूमन्स, एनमिल्स, इंसेक्ट्स, कार्स, ट्रेन्स और फ्लाइट्स को आसानी से पहचान और ट्रैक कर सकते हैं। वहीं, इसका इन-बिल्ट ऑटो रिकग्निशन मोड और ह्यूमन पोज एस्टिमेशन टेक्नोलॉजी सब्जेक्ट ट्रैकिंग को पहले से कहीं ज्यादा सटीक बनाते हैं। कुल मिलाकर, Sony RX10 V में 575 फेज-डिटेक्शन ऑटोफोकस पॉइंट्स मिलते हैं और ये कंटीन्यूअस AF/AE ट्रैकिंग के साथ 30fps तक की रफ्तार से बिना किसी ब्लैकआउट के बर्स्ट शॉट्स ले सकता है।


वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए, ये कैमरा 5x स्लो-मोशन प्लेबैक के साथ 120fps तक 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 10-बिट 4:2:2 रिकॉर्डिंग, S-Cinetone, S-Log3, एक्टिव मोड इमेज स्टेबलाइजेशन, यूजर-इंपोर्टेड LUT सपोर्ट, ऑटो फ्रेमिंग, टाइम-लैप्स और स्टिल एक्सट्रैक्शन के लिए शॉट मार्क जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। ऑडियो के लिए, ये सोनी के मल्टी इंटरफेस शू का इस्तेमाल करता है, जो कंपैटिबल डिजिटल माइक्रोफोन्स के साथ आसानी से काम करता है।


Sony RX10 V में 3.68 मिलियन डॉट्स और 0.78x मैग्निफिकेशन वाला 0.5 इंच का Quad-VGA OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 1.62 मिलियन डॉट्स वाली 3.0 इंच की टिल्टिंग LCD टचस्क्रीन भी मिलती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6 (2.4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, USB 3.2 Gen 2 सपोर्ट के साथ USB टाइप-C पोर्ट, HDMI और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। ये कैमरा वायरलेस फाइल ट्रांसफर, रिमोट शूटिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए सोनी के क्रिएटर्स एप को सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए RX10 V में एक NP-FZ100 बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा है कि ये एक सिंगल चार्ज में 630 स्टिल शॉट्स दे सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]