Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या 2 लाख के पार जाएगी Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत? 22 जुलाई को है इवेंट

क्या 2 लाख के पार जाएगी Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत? 22 जुलाई को है इवेंट

सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन्स Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमतें ऑनलाइन सामने आईं हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ये नए डिवाइसेस अपन ...और पढ़ें








Samsung अपना अगला बड़ा इवेंट 22 जुलाई को करने जा रहा है। Photo- Galaxy Z Fold 7.



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra अमेरिका में अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा प्राइस टैग के साथ लॉन्च हो सकते हैं। ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है। वैसे, फिलहाल फोन्स के ये नाम कंपनी ने कंफर्म नहीं किए हैं। Galaxy Z Fold 8 Ultra के 2,000 डॉलर (लगभग 1,90,800 रुपये) का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है, जबकि सैमसंग से एक ज्यादा चौड़ा फोल्डेबल मॉडल भी पेश करने की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट में नए फोल्डेबल्स में लॉन्च के समय से ही गूगल की Gemini Intelligence इंटीग्रेटेड होने की बात भी कही गई है। सैमसंग द्वारा 22 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट में अपने नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाने की उम्मीद है।
लीक हुई कीमतें और AI फीचर्स

SE Daily की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने ऑफिशियल डेब्यू से पहले अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अमेरिकी कीमतों को फाइनल कर रहा है। पब्लिकेशन का दावा है कि 256GB स्टोरेज वाले Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत अमेरिका में 2,099 डॉलर (लगभग 2,00,300 रुपये) हो सकती है। अगर ये बात सच साबित होती है, तो ये Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले 100 डॉलर (लगभग 9,500 रुपये) ज्यादा महंगा होगा, जो कि 1,999 डॉलर (लगभग 1,90,700 रुपये) में लॉन्च हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत कीमतों को प्रभावित कर सकती है, हालांकि कीमतों में ये बढ़ोतरी हाल ही में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में देखी गई दूसरी बढ़ोतरी के मुकाबले कम है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra और नया चौड़ा फोल्डेबल फोन सबसे पहले ऐसे स्मार्टफोन होंगे जो One UI 9.0 और गूगल की जेमिनी इंटेलिजेंस के साथ शिप होंगे। इसके जरिए यूजर्स एक ही सिंगल रिक्वेस्ट से एक साथ कई एप्लिकेशन्स पर एक्शन ट्रिगर कर सकेंगे।





रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि सैमसंग एक ज्यादा चौड़े स्मार्टफोन की तैयारी कर रहा है, जिसे फिलहाल Galaxy Z Wide Fold कहा जा रहा है। 4:3 आस्पेक्ट रेशियो वाला इसका चौड़ा इनर डिस्प्ले प्रोडक्टिविटी टास्क और मीडिया देखने के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस देगा। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 डॉलर (लगभग 1,81,200 रुपये) होने की बात कही गई है।


पिछले लीक्स से संकेत मिलते हैं कि रेगुलर Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है और इसमें 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है। लीक हुए स्पेफिकेशन्स बताते हैं कि इसके रियर कैमरा सिस्टम में दो 50 मेगापिक्सल के सेंसर्स शामिल हो सकते हैं।


वहीं, प्रीमियम Galaxy Z Fold 8 Ultra में 'Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy' चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।


इसके अलावा, छोटे क्लैमशेल मॉडल यानी Samsung Galaxy Z Flip 8 में नॉर्थ अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा मार्केट्स में स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि भारत समेत दूसरे रीजन्स में इसके Exynos वेरिएंट मिलने की उम्मीद है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]