Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

2 घंटे 20 मिनट की Thriller ने OTT पर जमाई धाक, आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर कर डाला कब्जा

2 घंटे 20 मिनट की Thriller ने OTT पर जमाई धाक, आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर कर डाला कब्जा


OTT पर लेटेस्ट कोर्टरूम ड्रामा ने धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने एक दिन के अंदर ही ओटीटी पर नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है। ...और पढ़ें








ओटीटी पर छाई 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की एक मोस्ट अवेटेड फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई और मात्र 24 घंटे में ही फिल्म ने टॉप फिल्मों को मात देकर नंबर-1 की कुर्सी पर डेरा जमा लिया।

यह फिल्म बीते दिन ही ओटीटी पर रिलीज हुई और आते ही छा गई। सस्पेंस और थ्रिल से भरी कोर्टरूम ड्रामा को लेकर काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। अब चूंकि फिल्म आ गई है तो अब इसे धड़ल्ले से देखा जा रहा है।
ओटीटी पर छाई इक्का

यह फिल्म बड़े सितारों से सजी है और इसका निर्देशन भी दिग्गज निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। हम बात कर रहे हैं इक्का (Ikka) की जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने मुख्य भूमिका निभाई है।



क्या है इक्का की कहानी?

फिल्म की कहानी तेज-तर्रार और नामी वकील अर्जुन (सनी देओल) की है जो पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए मशहूर है। उसके सामने तब मुश्किल आ जाती है, जब उसे आरोपी (अक्षय खन्ना) के लिए केस लड़ना पड़ता है। वो भी उस आरोपी के लिए जो उसकी बीवी का एक्स ब्वॉयफ्रेंड रह चुका है।

इक्का की स्टार कास्ट

फिल्म में सनी और अक्षय के अलावा संजीदा शेख, दीया मिर्जा, आकांशा रंजन और तिलोतमा भी अहम भूमिकाओं में हैं। समझौता, कत्ल की गुत्थी और इंसाफ के इर्द-गिर्द घूमती इक्का को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने ओटीटी पर आते ही धमाका कर दिया है। यह नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम कर रही है।



पेद्दी को पछाड़ बनी नंबर-1

इस फिल्म ने आते ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी (Peddi) को पीछे कर दिया। यह फिल्म 1 दिन में ही नंबर 1 बन गई थी, लेकिन इक्का के आते ही फिल्म दूसरे पायदान पर खिसक गई। पहली बार सनी और अक्षय की फिल्म सीधे ओटीटी पर आई है और आते ही इसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]