Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'खाड़ी देशों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेगा', UAE की यात्रा पर बोले मार्को रूबियो

'खाड़ी देशों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेगा', UAE की यात्रा पर बोले मार्को रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर खाड़ी देशों को भरोसा दिलाने के लिए यूएई, कुवैत और बहरीन के दौरे पर हैं। ...और पढ़ें








खाड़ी देशों की यात्रा पर मार्को रूबियो (फोटो-रॉयटर्स)


अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो खाड़ी देशों के दौरे पर।


ईरान शांति समझौते पर सहयोगियों को भरोसा दिलाना मुख्य उद्देश्य।


ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट टोल पर ईरान को चेतावनी दी।


 नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी शांति समझौते पर वार्ता शुरू होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो समझौते पर फारस की खाड़ी के सहयोगी देशों को भरोसा देने और उनकी शंका को दूर करने में जुट गए हैं।


इस कवायद में पश्चिम एशिया के दौरे पर निकले रूबियो बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमेरिका, खाड़ी देशों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेगा।

रूबियो कुवैत और बहरीन भी जाएंगे। इस बीच, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में कोई टोल वसूला नहीं जा रहा है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर यह सूचना गलत निकली तो वार्ता तत्काल बंद कर दी जाएगी।


न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने बुधवार को यूएई के नेता शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। वह इन मुलाकातों के जरिये ईरान के साथ अमेरिका के उस अंतरिम समझौते के बारे में सहयोगी देशों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इससे स्थायी शांति की राह खुल सकती है।


रूबियो तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार रात यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। रूबियो ने अमीरात की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता को भी दोहराया है। यह दौरा स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के वार्ताकारों के बीच सोमवार को हुई पहले दौर की वार्ता के बाद हो रहा है।


28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के दौरान अमेरिका-इजरायल के हमलों की प्रतिक्रिया में ईरान ने यूएई, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और अन्य देशों को जमकर निशाना बनाया था। सात अप्रैल को युद्धविराम हुआ था और 18 जून को अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।


रॉयटर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान ने अमेरिका को बताया है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कोई टोल मांगा नहीं जा रहा है।

इसके साथ ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'अगर यह जानकारी गलत है तो बातचीत तत्काल खत्म हो जाएगी।' इससे पहले ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक कार्यक्रम में दावा किया कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने पर सहमत हो गया है।
होर्मुज स्ट्रेट से निकलने लगे जहाज

रायटर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की शिपिंग एजेंसी की एक नई योजना के तहत जहाजों का होर्मुज से गुजरना शुरू हो गया है। यह योजना युद्ध के चलते होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने के लिए बनाई गई है।


बुधवार को तीन जहाज निकले, जबकि 35 और निकलने की तैयारी में हैं। होर्मुज स्ट्रेट से और तेल टैंकरों के निकलने के संकेत का कच्चे तेल की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ा है।

बुधवार को कच्चा तेल की कीमत में प्रति बैरल तीन डालर से ज्यादा की कमी के साथ इसका दाम घटकर 73.76 हो गया है।
अमेरिका ने कुवैत में फिर खोला दूतावास

अमेरिका ने कुवैत में अपना दूतावास फिर से खोल दिया है। गत मार्च में ईरान के हमले के बाद इसका संचालन निलंबित कर दिया गया था।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए आपात सेवाएं बहाल कर दी हैं, जबकि अन्य सेवाएं भी धीरे-धीरे शुरू कर दी जाएंगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]