Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने की मां-बाप की हत्या, बहन का भी कत्ल

बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने की मां-बाप की हत्या, बहन का भी कत्ल


बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक परिवार के तीन सदस्यों - माता-पिता और छोटी बेटी - की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बड़ी बेटी श्वेत ...और पढ़ें








हत्या का आरोप परिवार की बड़ी बेटी श्वेता पर है


बेंगलुरु में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या।


बड़ी बेटी श्वेता और प्रेमी केनेथ पर हत्या का आरोप।


रिश्ते और कर्ज विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना।


डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अपार्टमेंट में एक परिवार के तीन सदस्यों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्या का आरोप परिवार की बड़ी बेटी श्वेता पर है।


पुलिस को शक है कि श्वेता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड केनेथ के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही श्वेता और केनेथ फरार चल रहे है। पुलिस को दोनों की तलाश है।
रिश्ते के खिलाफ थे माता-पिता

पुलिस के मुताबिक, श्वेता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। लेकिन उसके माता-पिता सोमसुंदर और मुथुलक्ष्मी इस रिश्ते के खिलाफ थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी विरोध के कारण हत्या हुई होगी।
मामला KR पुरम पुलिस स्टेशन इलाके के अंतर्गत आने वाले साई ग्रीन अपार्टमेंट, धामनिक लेआउट, सीगेहल्ली का है। कथित तौर पर श्वेता पर 30 लाख रुपये का कर्ज था। उसके मां-बाप अक्सर इसके लिए टोकते थे और इसी कारण परिवार में तनाव पैदा हो गया था।

यह वीडियो भी देखें

परिवार से मिलने गई थी श्वेता

जांचकर्ताओं का मानना है कि सोमवार को श्वेता अपने ब्वॉयफ्रेंड केनेथ के साथ अपने परिवार से मिलने गई थी। इस दौरान सिर्फ उसकी मां मुथुलक्ष्मी ही घर में मौजूद थी। पिता सोमसुंदर और छोटी बहन सुप्रिया कहीं बाहर गए थे।


इस बीच श्वेता, केनेथ और मुथुलक्ष्मी के बीच काफी बहस हुई। बहस के दौरान ही मुथुलक्ष्मी पर कथित तौर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के तुरंत बाद आरोपियों ने बाथरूम में खून के धब्बे धो दिए।
मामले में जांच जारी

जब थोड़ी देर बाद सुप्रिया घर में घुसी तो श्वेता ने उसे पकड़ लिया और केनेथ ने उसी हथियार से सुप्रिया की भी हत्या कर दी। इसके बाद श्वेता ने केनेथ के साथ मिलकर अपने पिता सोमसुंदर पर भी हमला कर दिया। लेकिन गंभीर चोट के बावजूद भागने में कामयाब रहे, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।


पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में जांच जारी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]