Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विदेशों में 'पेद्दी' ने आते ही जमाई धाक, 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई से लाई सुनामी

विदेशों में 'पेद्दी' ने आते ही जमाई धाक, 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई से लाई सुनामी

राम चरण की फिल्म पेद्दी ने आते ही दुनियाभर में गदर मचा दिया है। मूवी को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली है। ...और पढ़ें








पेद्दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-1/ फोटो- Instagram



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने रिलीज के साथ ही दुनियाभर में गदर मचाकर रख दिया है। एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने धुरंधर (Dhurandhar) और गदर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा, तो वहीं वर्ल्डवाइड भी मूवी ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा का खाता खोला। फिल्म का पहले दिन दुनियाभर में कितना कलेक्शन हुआ, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
पहले दिन दुनियाभर में 'पेद्दी' का हुआ धांसू कलेक्शन

राम चरण और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म 'पेद्दी' का रिस्पांस विदेशों में कितना ज्यादा है इसका अंदाजा को मूवी की रिलीज से पहले ही लग गया था। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में ही 35 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है।


सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेद्दी ने पहले दिन दुनियाभर में तकरीबन 135 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली है। मूवी ने फ्राइडे को ओवरसीज मार्केट यानी कि सिर्फ विदेशों में 30 करोड़ कमा लिए हैं, जो हालिया आई साउथ की अन्य फिल्मों से बहुत ही बेहतर है।




नॉर्थ अमेरिका में पेद्दी को मिली जबरदस्त ओपनिंग

राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' को विदेशों में सबसे अच्छी ओपनिंग नॉर्थ अमेरिका में मिली है। फिल्म ने वहां पर पहले ही दिन में 1.5 मिलियन डॉलर(12.50 करोड़ से अधिक) का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन राम चरण की लास्ट रिलीज 'गेम चेंजर' के मुकाबले कई ज्यादा है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस जैसे देशों में भी इसे रिलीज किया गया है, जहां तेलुगु दर्शकों की संख्या कई ज्यादा है। फिल्म को गल्फ कंट्रीज में भी अच्छी खासी स्क्रीनिंग मिली है।




अगर 'पेद्दी' के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात की जाए, तो मूवी ने जहां 69.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन भारत में 82.49 करोड़ तक पहुंचा। मूवी ने तेलुगु में ही सिर्फ 65.70 करोड़ कमाए है। हिंदी वर्जन से मूवी को 3 करोड़ आए हैं। हालांकि, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में मूवी कुछ कमाई नहीं कर पाई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]