Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सोलर पैनल के लिए कितनी जगह होनी चाहिए? सब्सिडी से लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

सोलर पैनल के लिए कितनी जगह होनी चाहिए? सब्सिडी से लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी



पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर पैनल लगाने के लिए आवश्यक जगह लोड पर निर्भर करती है। ...और पढ़ें







टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार सौर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है। देशभर में लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और घर में सौर पैनल लगा रहे हैं। अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं और सौर ऊर्जा लगवाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपके घर की बिलजी खपत के अनुसार आपको कितने जगह की जरूरत होगी। इसके साथ ही हम आपको इस योजना के लिए कैसे अप्लाई करें इसकी जानकारी भी शेयर कर रहे हैं।
कितने किलोवॉट (kW) के लिए कितनी जगह चाहिए

सोलर पैनल सिस्टम के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं। इसमें कितने किलोवॉट सिस्टम के लिए कितनी जगह की जरूरत होगी इसके बारे में बताया गया है। इसका बेसिक सा नियम है, जो हम नीचे बता रहे हैं।

1 किलोवॉट (1 kW) सिस्टम

अगर आपके घर में बिजली का लोड 1kW है तो इस जरूरत के लिए पैनल लगवाने के लिए आपके पास 100 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। जहां सूर्य की रोशनी बिना रुकावट के पहुंचती हो।





2 किलोवॉट (2 kW) सिस्टम:

अगर आपके घर के बिजली का लोड 2 किलोवॉट है तो इस सोलर सिस्टम के लिए लगभग 200 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी।
3 किलोवॉट (3 kW) सिस्टम:

ज्यादा लोड जैसे 3kW के सोलर सिस्टम पैनल के लिए 300 वर्ग फुट की जगह होना जरूरी है। जैसा कि हमने पहले भी बताया यह ऐसी जगह होनी चाहिए जहां पैनल पर सीधी धूप की किरणें पहुंचे।
कितने मिलती है सब्सिडी?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार सौर पैनल लगाने पर सब्सिडी देती है। इस योजना के तहत सरकार 1kW के केंद्र सरकार 30,000 रुपये की सब्सिडी देती है। 2kW लोड वाला सोलर सिस्टम लगवाने पर 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है। 3kW या उससे ज्यादा लोड वाला सिस्टम लगाने पर 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
कैसे करें आवेदन?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको अपना डिस्कॉम सलेक्ट कर बिजली उपभोक्ता नंबर डालना होगा। आपके आवदेन पर बिलजी विभाग की टेक्निकल टीम घर आएगी और जगह देखकर प्रोजेक्ट का अप्रूवल देगा। इसके बाद आपके घर में सोलर पैनल लग जाएगा। सोलर पैनल लगने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब्सिडी आपके अकाउंट में आ जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]