Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का 6,500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8GB RAM के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Vivo का 6,500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8GB RAM के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


वीवो ने चीन में अपना नया बजट 5G फोन Vivo Y6t लॉन्च किया है, जिसमें 6,500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट जैसे फीचर्स हैं। ...और पढ़ें







Vivo का 6,500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8GB RAM के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने चीन में अपना एक और नया बजट 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y6t के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को 6,500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। इस हैंडसेट में मजबूती और ड्यूरेबिलिटी पर खास ध्यान दिया गया है। फोन SGS 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है।


साथ ही फोन की बैटरी लंबे टाइम तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। डिवाइस डुअल-सिम 5G सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 से लैस है। डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए एक अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जानते हैं।
Vivo Y6t की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो चीन में Vivo Y6t की कीमत CNY 1,699 यानी लगभग 23,300 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 6GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। फोन 8GB + 128GB वेरिएंट और 6GB + 256GB वेरिएंट में भी आता है।

डिवाइस Flowing Clouds White, Sunset Blue और Twilight Black कलर ऑप्शन में आता है। डिवाइस Vivo China की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 27 अप्रैल से इसकी सेल शुरू होगी।
Vivo Y6t के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में आपको 6.74-इंच की HD LCD डिस्प्ले मिलती है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4nm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 से लैस है।

Vivo Y6t के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिल रहा है। इस कैमरा का अपर्चर f/2.2 है और इसमें ऑटोफोकस की सुविधा भी मिल रही है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


फोन के दोनों कैमरे 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS और एक USB Type-C पोर्ट मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]