Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OnePlus के नए ईयरबड्स के लिए जारी हुआ टीजर, Ace 6 Ultra के साथ हो सकते हैं लॉन्च

OnePlus के नए ईयरबड्स के लिए जारी हुआ टीजर, Ace 6 Ultra के साथ हो सकते हैं लॉन्च


OnePlus Ace 6 Ultra को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने OnePlus Buds Ace 3 के लिए भी टीजर्स जारी किए हैं। इन ईयरबड्स को भी फोन के साथ लॉन्च ...और पढ़ें






 OnePlus चीन में Ace 6 Ultra लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस हैंडसेट के डिजाइन और मेन फीचर्स के बारे में टीज करना शुरू कर दिया है। हाल के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि अपकमिंग फोन के साथ OnePlus Buds Ace 3 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके कुछ संभावित फीचर्स के बारे में भी संकेत दिए गए हैं। उम्मीद है कि ये हेडसेट मौजूदा Buds Ace 2 के मुकाबले ज्यादा अपग्रेड और इंप्रूवमेंट्स के साथ आएगा। बता दें कि Buds Ace 2 को दिसंबर 2024 में चीन में पेश किया गया था।

OnePlus Buds Ace 3 के लॉन्च का टीजर

Weibo पर एक पोस्ट में, कंपनी ने OnePlus Buds Ace 3 के बारे में संकेत दिया, जिससे इसके जल्द ही लॉन्च होने का इशारा मिलता है। साथ में दिए गए पोस्टर से पता चलता है कि इस हेडसेट को इसी महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। ये इयरफोन ब्लैक और व्हाइट कलर्स में दिखाए गए हैं। OnePlus Buds Ace 3 का डिजाइन काफी जाना-पहचाना सा लगता है, जिसमें राउंडेड स्टेम्स, एंगल्ड ईयर-टिप्स और एक क्लिन, ग्लॉसी फिनिश दी गई है। इसका चार्जिंग केस कॉम्पैक्ट और पेबल शेप डिजाइन वाला है, जिसमें मैट फिनिश, सामने की तरफ एक LED इंडिकेटर और होरिजेंटल ओपनिंग लीड है।







अपकमिंग OnePlus Buds Ace 3 ट्रू वायरलेस इयरबड्स में 55dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट होने का दावा किया गया है। ये भी कहा जा रहा है कि ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ देंगे। OnePlus का कहना है कि ये हेडसेट गेम के ऑडियो क्यूज को बेहतर बनाने के लिए खास FPS ट्यूनिंग की सुविधा देगा।

इससे पहले लॉन्च हुए OnePlus Buds Ace 2 को चीन में CNY 179 (लगभग 2,100 रुपये) की कीमत पर फ़्लैश ब्लू और सबमरीन ब्लैक (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) कलर्स में पेश किया गया था। इन ईयरफोन्स में भी इन-ईयर डिजाइन, राउंडेड स्टेम्स, टच कंट्रोल और 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो AI-सपोर्टेड डुअल माइक्रोफोन के साथ काम करते हैं।


OnePlus ने Buds Ace 2 में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, AAC और SBC कोडेक के साथ Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी, डुअल, BassWave 2.0 और 47ms के लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट भी दिया था।

OnePlus Buds Ace 2 के हर ईयरबड में 58mAh की बैटरी लगी है, जबकि चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी दी गई है, जिसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। इन ईयरफोन के बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं और केस के साथ 43 घंटे तक का। इन ईयरफोन्स को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग भी मिली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]