Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बड़े पर्दे पर श्रीकृष्ण की लीला! तीन पार्ट में रिलीज होगी Krishnavataram, 4000 करोड़ी Ramayana पर पड़ेगी भारी?

बड़े पर्दे पर श्रीकृष्ण की लीला! तीन पार्ट में रिलीज होगी Krishnavataram, 4000 करोड़ी Ramayana पर पड़ेगी भारी?

Krishnavataram Part 1: The Heart: आगामी पौराणिक फिल्म कृष्णावतारम के पहला पार्ट का ट्रेलर जारी हो गया है। यह फिल्म श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित है। ...और पढ़ें




फिल्म अगले महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होगी


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों पौराणिक कहानियों में फिल्मकारों की दिलचस्पी खूब दिख रही है। एक तरफ रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म रामायणम् (Ramayana) चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1: हार्ट (Krishnavataram Part 1: The Heart ) का ट्रेलर जारी किया गया।


यह फिल्म तीन भागों में बन रही कृष्णावतारम फिल्म (Krishnavataram ) फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। जो श्रीकृष्ण की प्रेम लीलाओं और उनके जीवन में प्रेम व हृदय की अवस्थाओं पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में भक्तों के सामने लॉन्च किया गया ।


कृष्णावतारम फिल्म की स्टार कास्ट

प्रकाश कपाड़िया और राम मोरी द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म में कृष्ण, राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की भूमिकाओं में एक सोची-समझी योजना के अनुसार, तीन नए कलाकारों को कास्ट किया है। जिससे पर्दे पर देखने के बाद दर्शकों के मन में कलाकारों की कोई और छवि न आए।



कब रिलीज हो रही कृष्णावतारम?

सात मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में कृष्ण की भूमिका में अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता तथा राधा, सत्यभामा और रुक्मिणी की भूमिका क्रमशः अभिनेत्री सुष्मिता भट्ट, संस्कृति जयाना और निवासिनी कृष्णन ने निभाई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार कृष्णावतारम पार्ट 1 : हार्ट के बाद इसका अगला भाग अगले साल प्रदर्शित करने की योजना है।



कृष्णावतारम पर यूजर्स का रिएक्शन

कृष्णावतारम का ट्रेलर देख लोगों ने फिल्म को रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) से बेहतर बताया था। लोग फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे थे। फिल्म का ग्राफिक्स और किरदारों के सीन्स लोगों के दिलों में भा गए। 24 घंटे में ही फिल्म के ट्रेलर को 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। अब देखते हैं कि कृष्णावतारम को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]