Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अभिषेक का ऐतिहासिक शतक देख Kavya Maran ने खोया होश, स्टैंड्स में बैठे पिता का रिएक्शन भी VIRAL

अभिषेक का ऐतिहासिक शतक देख Kavya Maran ने खोया होश, स्टैंड्स में बैठे पिता का रिएक्शन भी VIRAL


Kavya Maran Reaction on Abhishek Century: अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। ...और पढ़ें







Abhishek Sharma का शतक देख Kavya Maran खुश


स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। kavya Maran Reaction: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को खेले गए मैच में 47 रन से मात दी और मौजूदा सीजन में अपनी चौथी जीत हासिल की। इस मैच में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की पारी खेली और टीम को 242 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की।


अभिषेक ने जब हैदराबाद के होम ग्राउंड में आईपीएल 2026 में अपनीपहली सेंचुरी ठोकी, तब पूरा ग्राउंड ऑरेंज आर्मी के नारों से गूंज उठा। स्टैंड्स में मौजूद फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार क्रिकेटर के पिता और उनकी टीम की मालकिन काव्या मारन की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Abhishek Sharma का शतक देख काव्या मारन खुश

दरअसल, अभिषेक का ऐतिहासिक शतक देख डगआउट में बैठी काव्या मारन (SRH Owner Kavya Maran) स्टैंड्स में उछल पड़ीं और जोरों से तालियां बजाते हुए सेलिब्रिट करती नजर आईं।

उनके चेहरे की खुशी से साफ पता चल रहा था कि अभिषेक उनकी टीम के लिए कितने खास है। काव्या मारन (Kavya Maran Reaction) के रिएक्शन की तस्वीरें और वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके अलावा अभिषेक के पिता (Abhishek's Father) स्टैंड्स में खड़े होकर हाथ हिलाते हुए बेटे के शतक का जश्न मनाते हुए नजर आए।
अभिषेक शर्मा के सेलिब्रेशन का राज

दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 135 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 10 चौके शामिल रहे, लेकिन इस शतक से ज्यादा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma IPL Century Celebration) का सेलिब्रेशन वीडियो चर्चा में है। उन्होंने अपने 'L' सेलिब्रेशन की जगह इस बार हाथ बांधकर खड़े रहकर सेलिब्रेट किया। मैच के बाद अपने इस जश्न पर कहा कि ये सेलिब्रेशन हैदराबाद के बॉलिंग कोच जेम्स फ्रैंकलिन के लिए था, जिन्होंने उनसे कहा था कि वह पूरे 20 ओवर तक बैटिंग करें।

अभिषेक ने कहा,

मैंने फ्रैंकी के साथ प्लान बनाया था और वह चाहते थे कि मैं 20 ओवर तक बैटिंग करूं। मुझे लगता है कि ये पहली बार है जब मैंने पूरे 20 ओवर बैटिंग की। विकेट ज्यादा आसान नहीं था, लेकिन मैंने ये किया। इसलिए मैंने ऐसा सेलिब्रेशन किया। हैदराबाद के फैंस यानी ऑरेंज आर्मी के सामने शतक बनाना हमेशा खास होता है।


अभिषेक शर्मा


इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम 11 अंक के साथ मौजूद है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]