Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

महिला आरक्षण के मुद्दे पर JMM-कांग्रेस को घेरने की तैयारी, झारखंड में 25 अप्रैल को BJP का आक्रोश मार्च

महिला आरक्षण के मुद्दे पर JMM-कांग्रेस को घेरने की तैयारी, झारखंड में 25 अप्रैल को BJP का आक्रोश मार्च


महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में भाजपा झारखंड में 25 अप्रैल को आक्रोश मार्च निकालेगी। पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और INDI गठबंधन ...और पढ़ें





 महिला आरक्षण बिल (Women's Reservation Bill) लोकसभा में पारित नहीं होने पर भाजपा 25 अप्रैल को आक्रोश मार्च निकालेगी। भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिला विरोधी है।

रविवार को भाजपा कार्यालय में इसके लिए बैठक का आयोजन किया गया। आक्रोश मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक निकलेगा। इसमें रांची महानगर, रांची पूर्वी, रांची पश्चिमी, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा जिले से हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

साहू ने कहा कि संसद में पेश महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस और INDI गठबंधन के सांसदों ने देश की महिला शक्ति के साथ घोर अन्याय किया है। जब कभी अवसर आया है, कांग्रेस पार्टी ने नारी शक्ति को कुचलने में ताकत लगाई है।

कांग्रेस गांधी परिवार की महिलाओं के सिवा और किसी महिला को राजनीति में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती है।इसी मानसिकता के कारण संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, गीता कोड़ा, भानु प्रताप शाही, मुनेश्वर साहू, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, सभी संबंधित छह जिले के अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]