जनता श्रमिक संघ से जुड़े शुभम यादव को अपराधियों ने मारी गोली, धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने अस्पताल जाकर जाना हाल

Katras Shubham Yadav Shot: धनबाद के कतरास स्थित सोनारडीह में शुक्रवार देर शाम शुभम यादव को गोली मार दी गई। सिर और पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर ...और पढ़ें

धनबाद। कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारडीह में शुक्रवार देर शाम गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में शुभम यादव नामक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह जनता श्रमिक संघ से जुड़ा था।
घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल शुभम यादव को सिर और पेट में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, शुभम यादव पर रंगदारी और हत्या से जुड़े आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद के महापौर व जनता श्रमिक संघ के वरीय नेता संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल युवक की स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान संजीव ने चिकित्सकों से बातचीत कर समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संजीव सिंह ने कहा, सोनारडीह में हुई गोलीबारी की यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घायल शुभम यादव की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।
जमानत पर था बाहर
शुभम यादव पहले जेल गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। उसके खिलाफ CCA क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत भी कार्रवाई का प्रस्ताव भी पुलिस ने भेजा था।
शुभम यादव लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उस पर आधा दर्जन मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस पता लगा रही है कि गोली किस कारण से किसने चलाई है। जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे

Post A Comment
No comments :