Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जांच शुरू होते ही बोकारो एसपी कार्यालय घोटाले की राशि दोगुनी, नौ करोड़ तक पहुंचने की आशंका

जांच शुरू होते ही बोकारो एसपी कार्यालय घोटाले की राशि दोगुनी, नौ करोड़ तक पहुंचने की आशंका

Bokaro SP Office Salary Scam: बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल पांडेय द्वारा किए गए घोटाले की राशि लगातार बढ़ रही है। यह राशि अब आठ करोड़ रुपये ...और पढ़ें





बोकारो। Bokaro Treasury Scam बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल पांडेय के घोटाले की रकम लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह राशि आठ करोड़ रुपये पार कर चुकी है और जल्द ही नौ करोड़ तक पहुंचने की आशंका है।


झारखंड के महालेखागार चंद्रमौली सिंह ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर बोकारो में वेतन से अधिक निकासी की जानकारी दी थी, जिसके बाद मामला सामने आया। जांच आगे बढ़ी तो इस तरह का मामला राज्य के दूसरे जिलों में भी सामने आया।

अकाउंटेंट ने पत्नी और अन्य के खाते में राशि किया ट्रांसफर

मामला मीडिया में आने के बाद एसपी कार्यालय में जांच शुरू हुई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय ने अपनी पत्नी समेत अन्य लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए। गिरफ्तारी के बाद उसने स्वीकार किया कि उसने 4 करोड़ 27 लाख रुपये की निकासी की है।
उपायुक्त की जांच के बाद घोटाले की रकम में वृद्धि

जिला उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा अलग से जांच शुरू कराए जाने के बाद घोटाले की रकम (Bokaro Police Salary Scam) में और बढ़ोतरी सामने आई। कौशल के जेल जाने के कुछ ही घंटों के भीतर ही गबन की राशि बढ़कर छह करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जांच के विस्तार के साथ अब यह आंकड़ा आठ करोड़ रुपये के पार बताया जा रहा है।

राज्य की वित्त विभाग की टीम भी कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय से वित्त विभाग की टीम भी जांच के लिए पहुंची है, जबकि स्थानीय स्तर पर भी जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और जिन खाताधारकों के खातों में यह राशि गई है, उन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। बताया जा रहा है कि घोटाले की रकम अभी और बढ़ सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]