Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Bhooth Bangla ने पहले ही दिन हिला दिया Dhurandhar 2 का राजपाट, अक्षय की फिल्म का शॉकिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Bhooth Bangla ने पहले ही दिन हिला दिया Dhurandhar 2 का राजपाट, अक्षय की फिल्म का शॉकिंग वर्ल्डवाइड कलेक्शन


पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही धुरंधर 2 का खात्मा करने मैदान में अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) आ गई है। ...और पढ़ें






 अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली। भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया है।

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूत बंगला का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन कल्ट फिल्मों के लिए मशहूर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है।
14 साल बाद हिट फिल्म से लौटी जोड़ी

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साथ में मिलकर कई कॉमेडी फिल्में की हैं। दोनों ने 2007 में कल्ट हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) में भी काम किया था। अब 14 साल बाद दोनों भूत बंगला (Bhooth Bangla Box Office Collection) लेकर आए हैं।



भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

लंबे इंतजार के बाद भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है।


दुनियाभर में भूत बंगला ने कितना कमाया?

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ भूत बंगला (Bhooth Bangla Worldwide Collection) का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार रहा। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने दुनियाभर में 23.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज में पहले दिन कलेक्शन 5 करोड़ रुपये था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]