Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुझे अच्छे तरीके से चले जाना...', जब Asha Bhosle ने म्यूजिक डायरेक्टर से कही थी अपने दिल की बात

मुझे अच्छे तरीके से चले जाना...', जब Asha Bhosle ने म्यूजिक डायरेक्टर से कही थी अपने दिल की बात


जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर शमीर टंडन (Shamir Tandon) ने आशा भोसले (Asha Bhosle) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। ...और पढ़ें



आशा भोसले के निधन पर शमीर टंडन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स


शमीर टंडन ने आशा भोसले की अंतिम इच्छा बताई


आशा ताई 'खुद से मिलना है' गाने से जुड़ी थीं


शमीर टंडन आशा भोसले को अपनी 'आई' मानते थे


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। गायिका ने करीब 8 दशकों तक संगीत जगत पर राज किया और सबकी आंखें नम करके इस दुनिया से चली गईं।

आशा भोसले के निधन के बाद जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर शमीर टंडन (Shamir Tandon) ने खुलासा किया है कि एक बार आशा ताई ने उनसे अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने बताया कि वह अब खुद से जुड़ना चाहती थीं।

इस गाने से खुद को रिलेट करती थीं आशा भोसले

ANI के साथ बातचीत में शमीर टंडन ने बताया, "हिंदी में उनके आखिरी गीतों में से एक मैंने बनाया है, जो मेरे प्रिय मित्र प्रसून जोशी ने लिखा था। उसके बोल हैं 'जाने दो, जाने दो, खुद से मिलना है, जाने दो'। इसे वो बहुत रिलेट करती थीं। वो कहती थीं कि अब बस बहुत हो गया, अब मुझे बहुत अच्छे तरीके से चले जाना है। खुद से मिलने जाना है।"


आशा भोसले को आई मानते थे शमीर टंडन

शमीर टंडन ने बताया कि वह आशा जी को अपनी आई मानते थे। उन्होंने कहा, "आशा ताई हमेशा मेरे लिए मां जैसी रही हैं। दुनिया उन्हें 'ताई' कहकर बुलाती थी, लेकिन मैं उन्हें 'आई' कहता था। मराठी में 'आई' का मतलब मां होता है। जब भी मैं उनके घर जाता था, तो उनसे घंटों बातें करता था। यह नुकसान सिर्फ भारत या हमारी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का नहीं है। यह पूरी दुनिया का नुकसान है, क्योंकि वह अपने आप में बेहद अनोखी थीं। उन्होंने पूरी दुनिया को यह सिखाया कि संगीत में नयापन कितना जरूरी है।"

12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया। सोमवार को गायिका का अंतिम संस्कार होगा। सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]