निधन Asha Bhosle का और श्रद्धांजलि Lata Mangeshkar को... सुनील शेट्टी की बेटी ने किया ब्लंडर; जमकर ट्रोल हो रहीं Athiya Shetty

अथिया शेट्टी को आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय गलत तस्वीर पोस्ट करने पर ट्रोल किया गया। उन्होंने गलती से लता मंगेशकर की फोटो लगा दी थी, जिसे फैंस न ...और पढ़ें
-1776010362078_v.webp)
दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री गमगीन है। शाहरुख खान से लेकर सोनू निगम तक कई सेलेब्स ने आशा ताई को श्रद्धांजलि दी। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा वायरल हो रही हैं अथिया शेट्टी की स्टोरी।
दरअसल सुनील शेट्टी की बेटी ने आशा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने गलती से आशा जी की जगह लता जी की फोटो लगा दी।
फैंस ने पकड़ ली अथिया की गलती
अब फैंस की नजरों से भला इतनी बड़ी गलती कैसे बचने वाली थी। नेटिजन्स उनकी जमकर आलोचना करने लगे और याद दिलाया कि आशा का निधन 6 फरवरी, 2022 को हो चुका है। हालांकि कुछ ही देर बाद अथिया को अपनी गलती समझ आ गई और उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। तब तक सोशल मीडिया यूजर्स की नजर इस पर पड़ चुकी थी। सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे।
कई यूजर्स उनकी आलोचना की और सवाल उठा रहे हैं कि सुनील के नेतृत्व वाले बॉलीवुड परिवार से होने के बावजूद वह ऐसी गलती कैसे कर सकती हैं? कुछ इसे 'शर्मनाक' बता रहे हैं और यहां तक कि कुछ ने उन्हें ब्यूटी विदहाउट ब्रेन का ताना भी दिया।

यूजर्स ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल
एक X यूजर ने लिखा, "अथिया शेट्टी खूबसूरती तो हैं लेकिन दिमाग नहीं। उन्होंने दिवंगत आशा भोसले की जगह दिवंगत लता मंगेशकर की तस्वीर के साथ स्टोरी पोस्ट की। नेपो किड्स बिना मेहनत या संघर्ष के किसी भी तरह से पॉपुलर बने रहना चाहते हैं और इसीलिए उनकी फिल्में फ्लॉप होती हैं और वे ऐसी गलतियां करते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "यह देखकर वाकई दुख होता है कि लोग गंभीर मामलों में कितने लापरवाह हो सकते हैं।"
अथिया ने इस मामले में पब्लिकली कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने बाद में आशा जी की एक सही तस्वीर शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :