Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

थोड़ी-थोड़ी देर में AC ऑन-ऑफ करना सही? अभी जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

थोड़ी-थोड़ी देर में AC ऑन-ऑफ करना सही? अभी जान लें इस्तेमाल का सही तरीका


गर्मियों में एसी को बार-बार चालू-बंद करना बिजली बचाने का गलत तरीका है। ऐसा करने से कंप्रेसर को हर बार शुरू होने में ज़्यादा बिजली लगती है, जिससे बिजली ...और पढ़ें





 गर्मियां आ रही हैं और अब इस मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ने वाला है, लेकिन इसे गलत तरीके से यूज करना आपके लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। जी हां, बहुत से लोग ये सोचकर हर 10 से 15 मिनट में AC बंद और ऑन करते रहते हैं कि इससे बिजली की बचत होगी और मशीन पर भी कम लोड पड़ेगा।


हालांकि, टेक्निकल तोर से ये आदत उल्टा असर डालती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ेगा बल्कि AC के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
क्यों गलत है AC बार-बार ऑन-ऑफ करना?

बहुत से लोग ऐसा सोच लेते हैं कि AC ऑफ रहेगा तो बिजली की बचत होगी, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग है। जब भी आप बार-बार AC को दोबारा ऑन करते हैं, तो उसका कंप्रेसर अचानक ज्यादा पावर लेने लगता है। ये प्रोसेस बार-बार होने से कुल खपत बढ़ जाती है, यानी बचत के बजाय उल्टा खर्च बढ़ जाता है।

कंप्रेसर पर भी पड़ता है ज्यादा दबाव

AC का कंप्रेसर उसकी सबसे अहम और महंगी यूनिट है। ऐसे में बार बार AC चालू करने पर कंप्रेसर को स्टार्ट होने में नॉर्मल से कई गुना ज्यादा बिजली की जरूरत पड़ती है। लगातार ऑन-ऑफ की वजह से ये प्रोसेस बार-बार रिपीट होता है, जिससे कंप्रेसर पर दबाव और गर्मी बढ़ जाती है। ऐसा लंबे टाइम तक करने से कंप्रेसर खराब हो सकता है, जिसकी मरम्मत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है।


क्यों बढ़ जाता है बिजली बिल

AC ऑन-ऑफ करने से जब कंप्रेसर बार-बार स्टार्ट होता है, तो ये अपनी रेगुलर खपत से ज्यादा बिजली लेता है। यह प्रोसेस छोटा लग सकता है, लेकिन दिनभर में कई बार ऐसा करने से मीटर तेजी से चलने लगता है और महीने के एंड में बिल काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]