Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड को मिलेंगे 63 सीडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड को मिलेंगे 63 सीडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए नियुक्त 63 सीडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ...और पढ़ें




राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए नियुक्त 63 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) तथा 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन सभागार में अपराह्न एक बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इन सभी की नियुक्ति क्रमश: झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हुई है।


बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद के लिए कुल 64 पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा विभाग को मिली थी। इनमें 63 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

जेपीएससी से अनुशंसित अभ्यर्थियों में अनारक्षित श्रेणी के 34, एससी श्रेणी के दो, एसटी श्रेणी के 21, बीसी-वन के एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी के छह अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। वहीं, चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिला हैं। बताते चलें कि नियुक्ति परीक्षा में 50 प्रतिशत अर्थात 32 पद ही महिलाओं के लिए आरक्षित थे।

इधर, महिला पर्यवेक्षिका की बात करें तो कुल 444 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन इन पदों के विरुद्ध कुल 313 अभ्यर्थियों का ही चयन किया जा सका।

इनमें अनारक्षित श्रेणी के 138, एसटी श्रेणी के 72, एससी के 22, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 34, पिछड़ा वर्ग के 19 तथा आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 28 अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। चयनित अभ्यर्थियों में से उन 237 को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, जिनके प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]