Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धुरंधर 2 का सूपड़ा साफ कर देगी भूत बंगला? Akshay Kumar की मूवी पर दर्शकों का आया फैसला

धुरंधर 2 का सूपड़ा साफ कर देगी भूत बंगला? Akshay Kumar की मूवी पर दर्शकों का आया फैसला


अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को दर्शकों के हवाले हो चुकी है। यह फिल्म 'धुरंधर 2' की धुआंधार स्पीड पर ब्रेक लगा पाएगी या नहीं, इस पर दर्श ...और पढ़ें




क्या 'धुरंधर 2' को धूल चटा पाएगी 'भूत बंगला'?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) साल 2026 में अपनी पहली फिल्म के साथ सिनेमाघरों में लौट आए हैं। उनकी मच-अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) फाइनली आज दर्शकों के हवाले हो गई है। 'धुरंधर 2' की तरह ही खिलाड़ी कुमार ने भी इस फिल्म का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।


सबसे खास बात यह है कि 'भूत बंगला' के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की आइकॉनिक जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी है। अब यह जोड़ी सिनेमाघरों में दर्शकों पर अपना असर छोड़ने में कामयाब रही या बेदम साबित हुई, इसका फैसला जनता ने सुना दिया है। शुक्रवार सुबह-सुबह फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शकों ने 'भूत बंगला' का रिव्यू दे दिया है।
क्या अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' में है दम?

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग काफी शानदार रही थी और अब दर्शकों ने खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म को भी खुले दिल से अपना लिया है। जो भी दर्शक यह फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर आ रहे हैं, वे 'भूत बंगला' की कहानी और सितारों की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दर्शकों ने अक्षय की परफॉर्मेंस की जमकर सराहना करते हुए इसे 'विंटेज अक्षय' (Vintage Akshay) की वापसी करार दिया है। आइए पढ़ते हैं पब्लिक के रिएक्शंस:



एक यूजर ने 'भूत बंगला' की तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, "यह इस साल की सबसे एंटरटेनिंग और थ्रिलिंग फिल्म है। मैं इसे 4 स्टार दे रही हूं। मैं खास तौर पर अपनी दोस्त के साथ अक्षय कुमार और ओरिजिनल कास्ट को सालों बाद दोबारा एक साथ पर्दे पर देखने आई थी। इस फिल्म में कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर तीनों का बेहतरीन मेल है। पहले हाफ में जबरदस्त कॉमेडी है, लेकिन सेकंड हाफ में कई ऐसे मोमेंट हैं, जो आपको हैरान कर देंगे। यह अक्षय की अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है।"




दूसरे यूजर ने लिखा, "जहां पुराने डायरेक्टर्स कमबैक करने में पूरी तरह से फेल हो रहे हैं, वहीं प्रियदर्शन ने कई सालों के बाद 'भूत बंगला' के साथ शानदार वापसी कर ली है। अक्षय कुमार ने तो फिल्म में गर्दा ही उड़ा दिया है।"



'हॉरर और कॉमेडी का सॉलिड मिक्सचर है भूत बंगला'

अक्षय कुमार की मूवी की सराहना करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, "भूत बंगला हॉरर और कॉमेडी का सॉलिड मिक्सचर है। 'भूल भुलैया' के बाद इस आइकॉनिक कॉम्बो ने एक बार फिर से हार्ट-हिटिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म दी है। पहला हाफ ह्यूमर से भरा हुआ है, जबकि सेकंड हाफ में हॉरर सीन्स बहुत शानदार हैं। प्रियदर्शन अपनी सिग्नेचर सिचुएशनल कॉमेडी और ओरिजिनल कास्ट के साथ फिल्म को दिलचस्प बनाए रखते हैं। इंटरवल का ट्विस्ट जबरदस्त है।"




एक और यूजर ने फिल्म देखने के बाद अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, "अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की टीम की तरफ से यह एक देखने लायक हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर है। इसमें हॉरर और ह्यूमर एलिमेंट्स को जिस तरह से इस्तेमाल किया गया है, वह काफी जगहों पर बहुत अच्छा है। हालांकि, इस फिल्म से बहुत ज्यादा हाई-वोल्टेज ड्रामा की उम्मीद लेकर सिनेमाघरों में मत जाना। यह एक फन वॉच है।"




अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई की थी। मूवी में खिलाड़ी के अलावा परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखाई दिए। समीक्षकों और दर्शकों से तो 'भूत बंगला' को काफी अच्छे रिव्यू मिले है, लेकिन अब यह बॉक्स ऑफिस पर 'धुरधर 2' की स्पीड पर ब्रेक लगा पाएगी या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]