Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

₹1 में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी! BSNL फिर से लेकर आया Freedom Plan

₹1 में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी! BSNL फिर से लेकर आया Freedom Plan


सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नए यूजर्स के लिए अपना 1 रुपये वाला Freedom Plan फिर से लॉन्च किया है। इस किफायती ऑफर में 30 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेट ...और पढ़ें




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए बेहद किफायती ऑफर लेकर आई है। जी हां, कंपनी ने फिर से 1 रुपये वाला Freedom Plan दोबारा लॉन्च किया है, जो खास तौर पर नए यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पेश किया गया है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 1 रुपये है, जो इसे मार्केट के सबसे सस्ते ऑफर्स में से एक बना देता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

BSNL Freedom प्लान के बेनिफिट्स

बीएसएनएल के इस शानदार प्लान के तहत यूजर्स को कई बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, इस प्लान की वैलिडिटी भी पूरे 30 दिनों की है, जो इतने कम कीमत में एक बड़ा फायदा है। खास बात ये है कि इस ऑफर के साथ यूजर्स को फ्री सिम भी मिलेगा, जिससे नए कनेक्शन लेने वालों के लिए ये डील और भी शानदार बन जाती है।






सिर्फ नए यूजर्स के लिए है ऑफर

हालांकि, कंपनी ने साफ कहा है कि ये ऑफर सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसका मतलब है कि जो लोग नया BSNL सिम लेने की सोच रहे हैं, वही इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अपने पास के BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या रिटेल स्टोर पर जाना होगा।


30 अप्रैल तक उपलब्ध है ऑफर

ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए वैलिड है और 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स चाहते हैं तो आपके लिए ये एक शानदार मौका हो सकता है। टेलीकॉम कंपनियों के बीच बढ़ते कम्पटीशन में BSNL का ये कदम प्राइवेट कंपनियों को सीधी टक्कर देता नजर आ रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]