Xiaomi की ये नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, eSIM का है सपोर्ट; 21 दिन तक चलेगी बैटरी

Xiaomi Watch S5 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसे पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें 812mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि इससे 21 दिन ...और पढ़ें

Xiaomi Watch S5 को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi Watch S5 को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। ये स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की स्मार्टवॉच लाइनअप में सबसे नया एडिशन है। अभी ये देश में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये नई वियरेबल पांच कलर ऑप्शन में आती है। Xiaomi Watch S5 सेल्युलर और ब्लूटूथ + सेल्युलर मॉडल में भी उपलब्ध है। Xiaomi की इस नई स्मार्टवॉच में 812mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 21 दिनों तक चलेगी। इस स्मार्टवॉच में 1.48-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो एक सर्कुलर डायल में लगा है। Watch S5 में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं।
Xiaomi Watch S5 की कीमत और उपलब्धता
चीन में Xiaomi Watch S5 की कीमत ब्लूटूथ-ओनली क्लासिक मॉडल के लिए CNY 1,199 (लगभग 16,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले फैशन मॉडल की कीमत CNY 1,399 (लगभग 19,000 रुपये) है। दूसरी ओर, लेदर स्ट्रैप वाले eSIM मॉडल की कीमत भी CNY 1,399 (लगभग 19,000 रुपये) है।
ये स्मार्टवॉच चीन में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। क्लासिक मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है, जबकि फैशन मॉडल फोर्ज्ड कार्बन और मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। आखिर में, eSIM मॉडल सिर्फ एक बेज शेड में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Watch S5 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Xiaomi Watch S5 उन डिवाइस के साथ काम करती है जिनमें Android 8 और उससे नए वर्जन और iOS 14 और उससे नए वर्जन चल रहे हों। Xiaomi की इस नई वियरेबल में 1.48-इंच (480x480 पिक्सल) की AMOLED टचस्क्रीन दी गई है। ये 2,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 323 ppi की पिक्सल डेंसिटी ऑफर करती है। ये स्मार्टवॉच 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है, जिनमें साइकिलिंग, स्विमिंग और रनिंग शामिल हैं। इसमें वर्कआउट का पता लगाने के लिए ऑटो-स्टार्ट फीचर भी दिया गया है।
हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर की बात करें तो Xiaomi Watch S5 में कैलोरी काउंटर, पेडोमीटर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, फॉल डिटेक्शन और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। ये स्मार्टवॉच यूजर्स को इस बारे में भी जानकारी देगी कि वे सोते समय कैसे सांस लेते हैं।
इसमें लगे सेंसर्स की लिस्ट में हार्ट रेट सेंसर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, बैरोमीट्रिक प्रेशर सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर शामिल हैं।
Xiaomi Watch S5 में 815mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये रेगुलर इस्तेमाल पर 21 दिनों तक, रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ लगभग 14 दिनों तक और AOD चालू होने पर लगभग 9 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रेजिस्टेंस लेवल के साथ आती है।
इसके अलावा, इसके राइट साइड एक क्राउन और एक नेविगेशन बटन दिया गया है। इसमें एक माइक्रोफोन और एक स्पीकर भी है। Watch S5 का साइज 46x46x10.99mm है और इसका वजन लगभग 46g है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :