Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झाड़ू-पोछा की झंझट खत्म! ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स चमकाएंगे घर का कोना-कोना; जानें कीमत

झाड़ू-पोछा की झंझट खत्म! ये रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स चमकाएंगे घर का कोना-कोना; जानें कीमत

Dreame D20 Ultra और Dreame L40 Ultra AE को भारत में लॉन्च किया गया है। इन रोबोट क्लीनर्स में राउंड शेप दिया गया है। डॉक में 3.2 लीटर की क्षमता वाले डस ...और पढ़ें





Dreame D20 Ultra और Dreame L40 Ultra AE को लॉन्च किया गया है।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra रोबोट वैक्यूम क्लीनर बीते बुधवार को भारत में लॉन्च किए गए। ये नए मॉडल वैक्यूमिंग और मॉपिंग के कामों को कंपनी की Vormax सक्शन टेक्नोलॉजी को कंबाइन करते हैं और इनमें 5,200mAh की बैटरी यूनिट लगी है। इन रोबोट क्लीनर का आकार गोल है और इनके साथ एक लंबा डॉकिंग स्टेशन भी मिलता है। डॉक में 3.2 लीटर की क्षमता वाले डस्ट बैग लगे हैं, जिनके बारे में दावा किया गया है कि वे 100 दिनों तक चल सकते हैं। Dreame L40 Ultra AE में 19,000Pa की सक्शन पावर मिलती है, जबकि D20 Ultra में 13,000Pa की सक्शन पावर है। पहले वाले मॉडल में ऑटो-एम्पटीइंग, ऑटो-टैंक वाटर रिफिलिंग और ऑटो-सॉल्यूशन एडिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें गर्म पानी से सफाई करने और मॉप पैड को गर्म हवा से सुखाने की सुविधा भी है।

Dreame L40 Ultra AE, Dreame D20 Ultra की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Dreame L40 Ultra AE की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, Dreame D20 Ultra की कीमत 39,999 रुपये है। ये दोनों रोबोट वैक्यूम Amazon India और चुनिंदा Croma स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि Dreame D20 Ultra और L40 Ultra AE के साथ एक साल की वारंटी मिलेगी।

Dreame L40 Ultra AE के फीचर्स

Dreame L40 Ultra AE में TurboForce मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 19,000Pa तक की Vormax सक्शन पावर देता है। इसमें एक ऊपर उठने वाला रबर ब्रश और TriCut Brush 3.0 सिस्टम लगा है, जिसमें टैंगल हटाने के लिए एक इन-बिल्ट हेयर कटिंग ब्लेड भी दिया गया है। ये MopExtend टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रोबोटिक आर्म्स को ऊपर उठाता है, ताकि तंग और संकरी जगहों की सफाई की जा सके। ये RoboSwing फंक्शनैलिटी का इस्तेमाल करके टाइट कॉर्नर्स, एज और कम ऊंचाई वाले फर्नीचर के नीचे तक पहुंचकर सफाई करता है।
Dreame L40 Ultra AE, Amazon Alexa, Google Home और Siri के साथ काम करता है। इसमें 5,200mAh की बैटरी लगी है। ये रोबोट वैक्यूम डॉक में लगे 3.2 लीटर के डस्ट बैग में धूल को अपने आप खाली कर देता है और इसके बारे में दावा किया गया है कि ये 100 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।






Dreame D20 Ultra के फीचर्स

Dreame D20 Ultra अपने Vormax सिस्टम के जरिए 13,000Pa तक का सक्शन देता है। इसमें DuoScrub मॉपिंग सिस्टम है, जिसमें फर्श को रगड़ने और पोंछने के लिए दो रोटरी मॉप लगे हैं। ये मॉडल RoboSwing टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करता है और 3.2L के डस्ट बैग के साथ 100 दिनों तक बिना हाथ लगाए धूल इकट्ठा करने की सुविधा देता है।


Dreame D20 Ultra का नेविगेशन Pathfinder टेक्नोलॉजी से कंट्रोल होता है, साथ ही इसमें 3DAdapt ऑब्स्टैकल अवॉइडेंस भी है। ताकि ये फर्नीचर और दूसरी रुकावटों से न टकराए। इसमें सफाई के लिए अल्ट्रासोनिक कारपेट सेंसिंग है और ये रोबोट मॉप पैड को 10.55mm तक ऊपर उठा सकता है। इसमें 5,200mAh की बैटरी लगी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि ये एक बार चार्ज करने पर 250 मिनट तक चलती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]