Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चारधाम यात्रा के लिए मोबाइल से रजिस्‍ट्रेशन करना का सबसे आसान तरीका, WhatsApp से भी हो जाएगा काम

चारधाम यात्रा के लिए मोबाइल से रजिस्‍ट्रेशन करना का सबसे आसान तरीका, WhatsApp से भी हो जाएगा काम


उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे लंबी लाइनों से बचा ज ...और पढ़ें






चारधाम यात्रा के लिए मोबाइल से रजिस्‍ट्रेशन करना का सबसे आसान तरीका, WhatsApp से भी हो जाएगा काम





टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 19 अप्रैल से उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत होने वाली है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप भी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लें।


इस काम के लिए आपको वेबसाइट, मोबाइल एप और यहां तक कि व्हाट्सऐप के जरिए भी आसानी से रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा मिल रही है। इससे यात्रियों को लंबी लाइन्स में लगने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही आपको यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी टाइम पर मिल जाएगी। चलिए पहले जानते हैं कि वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें...
चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना काफी ज्यादा आसान है। आप उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Register / Sign Up ऑप्शन पर क्लिक करें।
इधर अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी एंटर करें।
इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए OTP से नंबर को वेरिफाई करें।
लॉगिन प्रोसेस पूरा करने के बाद Add / Register for Yatra ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब बाकी यात्रियों से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें और पहचान पत्र भी अपलोड करें।
एंड में फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप या QR कोड डाउनलोड कर लें।
मोबाइल एप से कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

चारधाम यात्रा के लिए अगर आप मोबाइल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको Tourist Care Uttarakhand एप को गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से अपने आईफोन या Android फोन में डाउनलोड करना होगा।


इसके बाद एप में लॉगिन करके सभी डिटेल्स एंटर करें। ये सबकुछ करने के बाद यहां से भी आप रजिस्ट्रेशन स्लिप या QR कोड डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp से चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए WhatsApp के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए आपको ये 8394833833 नंबर पहले तो अपने मोबाइल में सेव कर लेना है। इसके बाद इस नंबर पर 'Yatra' लिखकर मैसेज सेंड कर दें।


इसके बाद चैटबॉट आपको आगे का प्रोसेस बताएगा और जरूरी जानकारी लेकर आपका रजिस्ट्रेशन कम्पलीट कर देगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]