आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का आसान तरीका, देनी पड़ेगी सिर्फ 75 रुपये फीस

UIDAI के नए मोबाइल एप से आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब आसान हो गया है। यूजर्स एप के 'सर्विसेज' सेक्शन में जाकर घर बैठे ही अपडेट रिक्वेस्ट भेज सकत ...और पढ़ें

'सर्विसेज' सेक्शन में मिलती है अपडेट की सुविधा।
₹75 शुल्क, 10-15 दिन में हो जाएगा अपडेट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने कुछ वक्त पहले ही एक नया आधार मोबाइल एप पेश किया है जो अब यूजर्स को कई सुविधाएं दे रहा है। नए अपडेटेड वर्जन के बाद तो इसमें कुछ नई सुविधाओं को भी जोड़ा गया है। साथ ही इसका इंटरफेस भी काफी आसान और बेहतर है। हालांकि एप के लेआउट में बदलाव होने के चलते कुछ फीचर्स अब पहले से अलग जगह पर शो हो रहे हैं। ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल है कि क्या आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका भी चेंज हुए है? चलिए जानते हैं...
Services सेक्शन में मिल रहा ऑप्शन
दरअसल, मोबाइल नंबर अपडेट करने का प्रोसेस पहले जैसा ही है, लेकिन अब यह ऑप्शन एप के Services सेक्शन में दिखाई दे रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स घर बैठे ही अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट सेंड कर सकते हैं, जिससे आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत लगभग खत्म हो जाती है।
आधार नंबर को वेरिफाई करना भी आसान
इतना ही नहीं नए अपडेट में UIDAI ने एप में कई यूजफुल फीचर्स को भी ऐड किया है। अब यूजर्स एप के जरिए किसी भी आधार नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा अपने बायोमैट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिल जाता है। इन सुविधाओं के चलते आधार से जुड़ी कई जरूरी सर्विस अब सीधे मोबाइल एप से ही एक्सेस की जा सकती हैं। वहीं, अगर आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें...
आधार से लिंक मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में आधार मोबाइल एप डाउनलोड करके ओपन करें।
इसके बाद एप के होम पेज पर नीचे दिए गए Services टैब पर जाएं।
इधर से आपको Mobile Number Update का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
इतना करने के बाद Continue to Update Mobile Number पर टैप करें।
अब इधर वो नया मोबाइल नंबर एंटर करें जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।
एंटर किए गए नंबर पर आने वाला OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
इसके बाद स्क्रीन पर बताए गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को फॉलो करें।
देनी पड़ेगी 75 रुपये की फीस
प्रोसेस कम्पलीट होने के बाद आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को सेंड कर दी जाएगी। इस सुविधा के लिए यूजर्स को लगभग 75 रुपये की फीस देनी पड़ेगी। आमतौर पर मोबाइल नंबर अपडेट होने में 10 से 15 दिन का वक्त लग सकता है। इतना ही नहीं आप रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद एप से ही अपने अपडेट का स्टेटस भी देख सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :