Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'इसकी भरपाई जान देकर करनी होगी', US रक्षा मंत्री ने अमेरिकियों पर बुरी नजर रखने वालों को दिया अल्टीमेटम

'इसकी भरपाई जान देकर करनी होगी', US रक्षा मंत्री ने अमेरिकियों पर बुरी नजर रखने वालों को दिया अल्टीमेटम


अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वालों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। ...और पढ़ें






अमेरिकी रक्षा मंत्री ने अमेरिकियों को निशाना बनाने पर कड़ी चेतावनी दी।


CENTCOM ने सैन्य कार्रवाई का वीडियो जारी कर संदेश दिया।


इजरायल ने ईरान के तेल भंडारण ठिकानों पर हवाई हमले किए।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच यूएस के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाएगा, उसे अपनी जान खोकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह संदेश यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रशासन के रुख को रेखांकित किया गया।
'हम आपको मार डालेंगे'

हेगसेथ के हवाले से कहा गया, "अगर आप अमेरिकियों को मारते हैं, अगर आप धरती पर कहीं भी अमेरिकियों को धमकाते हैं तो हम बिना माफी मांगे और बिना किसी हिचकिचाहट के आपको ढूंढ निकालेंगे और हम आपको मार डालेंगे।"

मैसेज के साथ एक वीडियो भी किया जारी

मैसेज के साथ CENTCOM ने एक 21 सेकंड का वीडियो भी जारी किया, जिसमें हाल के ऑपरेशन के दौरान यूएस सेना द्वारा गाड़ियों और इमारतों पर बमबारी और उन्हें नष्ट किए जाने का “अनक्लासिफाइड” फुटेज दिखाया गया है।
इजरायल ने ईरान के तेल भंडार पर किया हमला

उधर, इजरायल ने ईरान के तेल भंडारण की ज पर हमला किया है। साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान के लिए आगे कई सरप्राइज हैं। अमेरिका-इजरायल ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई हमले थे, जिसमें तेहरान और अल्बोर्ज प्रांतों में कई तेल स्टोरेज डिपो को निशाना बनाया गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]