US-Iran युद्ध के बीच 'मसीहा' की एंट्री, दुबई में फंसे लोगों को दिया फ्री में रहने का ठिकाना

US-Iran War: सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर मसीहा बनकर दुबई में फंसे लोगों की मदद करने का ऐलान किया है। ...और पढ़ें

जब भी मदद की गुहार लगती है तो बॉलीवुड का एक सितारा जरूर आगे आता है, वो नाम है सोनू सूद (Sonu Sood)। सोनू सूद कई बार अपनी दरियादिली दिखा चुके हैं। एक बार फिर सोनू सूद मदद के लिए आगे आए हैं।
इस बार सोनू सूद ने दुबई में फंसे लोगों की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने दुबई में सुरक्षा का वादा किया है और फंसे लोगों को रहने का ठिकाना दिया है। अपने हालिया ट्वीट ने उन्होंने सभी का ध्यान खींचा।
दुबई में फंसे लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद
दरअसल, यूएस-इजरायल का ईरान के साथ तनाव का असर मिडिल ईस्ट में दिख रहा है। ईरान लगातार दुबई समेत मिडिल ईस्ट पर अटैक कर रहा है। इसकी वजह से दुनियाभर के लोग दुबई में फंसे हुए हैं। अब सोनू सूद दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए मदद का ऐलान किया है।
सोनू सूद दे रहे हैं सुरक्षित रहने की जगह
सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "युद्ध की वजह से कई यात्री दुबई में फंस गए हैं। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है, तो हम मुफ्त में सुरक्षित रहने की जगह दे रहे हैं। कोई राष्ट्रीयता नहीं। कोई शर्त नहीं। बस इंसानियत। अगर आपको मदद चाहिए तो हमें Instagram पर DM करें। प्लीज शेयर करें ताकि यह किसी जरूरतमंद तक पहुंचे।"
किसी भी राष्ट्रीयता के लोगों को मिलेगी रहने की जगह
सोनू सूद ने वीडियो में कहा, "सभी को नमस्ते। जो कोई भी इस संकट की वजह से दुबई में फंसा हुआ है, हम बस आपको बताना चाहते हैं कि आपके पास रहने के लिए जगह है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको मुफ्त में रहने की जगह मिले। जो लोग भी चाहे वो हिंदुस्तानी हों या किसी भी राष्ट्रीयता के लोग दुबई में फंसे हुए हैं, प्लीज मुझे इंस्टाग्राम पर DM कीजिए। हम पक्का करेंगे कि जब तक आप अपने देश वापस नहीं लौट जाते, तब तक आपको मुफ्त में रहने की जगह मिले।"
सोनू सूद कई बार जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। सबसे ज्यादा वह साल 2020 में कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करने के लिए चर्चा में रहे थे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :