तनाव के बीच UAE में फंसे झारखंड के अमित कुमार, सैकड़ों भारतीय यात्री भी प्रभावित

लोहरदगा के सीमेंट व्यवसायी उपेंद्र प्रसाद के पुत्र अमित कुमार सहित झारखंड के 80 अन्य व्यापारी यूएई में फंसे हुए हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और मिसा ...और पढ़ें

लोहरदगा के ब्लॉक मोड़ निवासी सीमेंट व्यवसायी उपेंद्र प्रसाद के पुत्र अमित कुमार यूएई में फंसे हुए हैं। उनके साथ झारखंड के अन्य जिलों के 80 सीमेंट व्यापारी शामिल हैं। सभी एक सीमेंट कंपनी के टूर प्लान में दुबई गए हुए थे।
जिसके बाद मध्य पूर्व में अचानक बढ़े तनाव और मिसाइल हमलों के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई और पूरी टीम को वहीं एक होटल में रुकना पड़ा है। अमित कुमार फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हुए हैं।
वे 25 फरवरी को दुबई से अमीरात भ्रमण पर गए थे और उनकी 28 फरवरी को अबू धाबी से कोलकाता के लिए एयर अरबिया की फ्लाइट थी, लेकिन मध्य पूर्व में अचानक बढ़े तनाव और मिसाइल हमलों के कारण सभी उड़ानें रद कर दी गईं और एयरबेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसके जवाब में यूएई ने अपने एयरस्पेस को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया। दुबई और अबू धाबी के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है और यात्रियों को एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की सलाह दी जा रही है।
इस वजह से अमित कुमार सहित सैकड़ों भारतीय यात्री दुबई में रुकने के लिए मजबूर हैं। जब तक कि हवाई सेवा सामान्य नहीं हो जाती है, वे सभी वहीं पर रुकेंगे।
अमित के पिता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता तो है, लेकिन उनकी अमित से रविवार की शाम चार बजे बात हुई थी। जिसके बाद राहत मिली है। स्थिति सामान्य होने पर सभी वापस लौट आएंगे। वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता तो बनती ही है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :