Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मिसाइल अटैक के बीच दुबई मॉल में घूमते नजर आए क्राउन प्रिंस और UAE के राष्ट्रपति, Video वायरल

मिसाइल अटैक के बीच दुबई मॉल में घूमते नजर आए क्राउन प्रिंस और UAE के राष्ट्रपति, Video वायरल


दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 2 मार्च को दुबई मॉल में देखे गए। गल्फ में बढ़ते तनाव ...और पढ़ें






 यूनाइटेड अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम सोमवार, 2 मार्च को दुबई मॉल में घूमते नजर आए।

ईरान के हमलों के बाद क्राउन प्रिंस का ये वीडियो सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया कि उसने ईरान के दर्जनों ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।
दुबई में हमलों के बीच मॉल में घूमने गए क्राउन प्रिंस

गल्फ में बढ़ते तनाव के बावजूद, क्राउन प्रिंस दुबई मॉल में घूमने गए। ईरान की तरफ से हमले के बाद भी मॉल में लोगों और टूरिस्ट की भीड़ लगी रही।


सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में क्राउन प्रिंस एक छोटी लड़की को अपनी ओर बुलाते हुए दिखे। उन्होंने उस लड़की के परिवार से भी बातचीत की।

यूएई के राष्ट्रपति और दुबई के क्राउन प्रिंस ने सीनियर अधिकारियों और साथी शेखों के साथ मॉल के एक रेस्टोरेंट में खाना भी खाया।


UAE में तनाव कम करने की कोशिश

यूएई के अखबार द नेशनल ने कहा, 'नेताओं की पब्लिक अपीयरेंस ने इस इलाके में बढ़ते तनाव के समय देश की सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी में कॉन्फिडेंस दिखाया।'

क्राउन प्रिंस के इस वीडियो से लोगों में डर के माहौल को कम करने की कोशिश समझा जा सकता है।

ईरान का दुबई पर हमला

इजरायल और ईरान की लड़ाई का खामियाजा यूएई को भी उठाना पड़ रहा है। ईरान खाड़ी देशों में लगातार ड्रोन और मिसाइल से हमले कर रहा है। ईरान ने दुबई में ऑस्ट्रेलियाई बेस अल मिन्हाद पर भी हमला किया।


ऑस्ट्रेलिया ने भी हमले को लेकर बयान जारी किया। ईरान ने दुबई के पास मौजूद ऑस्ट्रेलियाई सैन्य अड्डे पर हमला किया। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बताया कि ईरानी सेना ने अल मिन्हाद वायु सेना पर हमला किया, लेकिन सभी सैनिक सुरक्षित हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]