Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

उन्हें जीने और प्यार करने का हक...', Trisha Krishnan और Vijay के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड डायरेक्टर

उन्हें जीने और प्यार करने का हक...', Trisha Krishnan और Vijay के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड डायरेक्टर


थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का एक साथ स्पॉट होना, फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अब बॉलीवुड डायरेक्टर न ...और पढ़ें






थलापति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर पर डायरेक्टर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


तृषा कृष्णन और थलापति विजय एक साथ आए थे नजर


थलापति विजय पर बीवी ने लगाया था चीटिंग का आरोप


27 साल बाद पत्नी संगीता से अलग हो रहे हैं विजय


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पहले बीवी संगीता ने विजय से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी डाली और उन पर बेवफाई का आरोप लगाया।

थलापति विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ जोड़ा जा रहा था और तलाक की खबरों के बीच दोनों का यूं साथ में एक समारोह में शामिल होना, चर्चा का विषय बन गया। वह ट्रोलिंग का शिकार हुए। अब फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने रूमर्ड कपल का सपोर्ट करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

विजय-तृषा के रिलेशनशिप पर बोले डायरेक्टर

विक्रम भट्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर तृषा और विजय के रिश्ते के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा, "विजय और तृषा कृष्णन की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत शोर मचा हुआ है। मुझे नहीं पता कि ऑनलाइन चल रही अफवाहें सच हैं या नहीं। लेकिन अगर वे सच हैं, तो मैं कुछ बातें कहना चाहता हूं।"
विक्रम ने बताई आजादी की अहमीयत

विक्रम भट्ट ने अपने इंसिडेंट से जोड़ते हुए विजय और तृषा का सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा, "हाल ही में जेल जाने से मुझे आजादी की कीमत समझ में आई है। एक कप चाय की चाहत जो आने वाली नहीं है। टूथपेस्ट की ट्यूब को खोजना कैसा होता है। शाम सात बजे तक इंतजार करना कैसा होता है।"

यह वीडियो भी देखें





विक्रम भट्ट ने तलाक को लेकर कहा, "लेकिन इससे भी बुरी कैद है। यह इंसान की आत्मा की कैद है। खुशी की कैद। जब दो लोग एक ऐसे रिश्ते में फंसे रहते हैं जो अपना समय पूरा कर चुका है, लेकिन समाज इस बात पर जोर देता है कि रिश्ता जारी रहना चाहिए। तो वह भी एक जेल है।"

विजय और तृषा को किया सपोर्ट

विक्रम भट्ट ने आगे कहा, "मैं इस इक्वेशन के दोनों तरफ रहा हूं। मैं किसी के लिए बेवकूफ बना हूं और मुझे बेवकूफ बनाया गया है। दूसरे शब्दों में मैं वहां रहा हूं। वो किया है। टी-शर्ट मिली। इंसान का दिल गलत हो सकता है। यह वहीं जाता है जहां इसे खुशी मिलती है। यह खुशी पाने के लिए एक साथ आया था और खुशी पाने के लिए दूर जा रहा है।"


विक्रम को पसंद आई विजय-तृषा की ये बात

डायरेक्टर ने कहा, "अपनी बात करूं तो, मैं बिना प्यार वाले रिश्ते से बाहर निकल जाऊंगा। मैं शायद पैसे लेकर बाहर निकल जाऊंगा। मैं शायद प्रॉपर्टी लेकर बाहर निकल जाऊंगा लेकिन सबसे जरूरी बात मैं अपनी डिग्निटी लेकर बाहर निकल जाऊंगा। मुझे विजय और तृषा में कुछ तारीफ करने लायक लगता है। यह दिखावा न करने में डिग्निटी है कि कुछ है ही नहीं। प्यार को ऐसे न छिपाने में डिग्निटी है जैसे वह कोई गुनाह हो।"


हम सब जानते हैं कि लोग दूसरी तरह की जिंदगी कैसे जीते हैं। ऐसे आदमी जो डेटिंग साइट्स पर एनॉनिमस प्रोफाइल चलाते हैं। ऐसे आदमी जो घर पहुंचने से पहले अपने मैसेज डिलीट कर देते हैं। ऐसे आदमी जो दोपहर उन औरतों के साथ बिताते हैं जिनकी वे कभी सबके सामने इज्जत नहीं करते। फिर भी अक्सर यही लोग दूसरों पर जजमेंट करते हैं। विक्रम भट्ट ने कहा कि विजय और तृषा को जीने और प्यार करने का हक है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में हमारी हैं। उनकी पर्सनल जिंदगी नहीं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]