Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

The Revenge से पहले बड़ा धमाका, मेकर्स ने बनाया पार्ट 1 का खास प्लान

The Revenge से पहले बड़ा धमाका, मेकर्स ने बनाया पार्ट 1 का खास प्लान


रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' 13 मार्च को दुनिया भर में 500 स्क्रीन्स पर फिर ...और पढ़ें





 रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर रिलीज ने इसके क्रेज को तीन गुना और बढ़ा दिया है। वहीं पार्ट 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बड़ा धमाका किया है।


जियो स्टूडियोज और बी6 स्टूडियोज मिलकर धुरंधर को सिनेमाघरों में वापस लाने का प्लान बना रहे हैं। जी हां, सही सुना आपने, दुनियाभर में 500 स्क्रीन्स जिनमें से 250 भारत से हैं वहां धुरंधर फिर से रि-रिलीज होगी।


ग्रैंड प्रीमियर की हो रही तैयारी

इस फिल्म को 13 मार्च को वर्ल्डवाइड रि-रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के मेकर्स जानते हैं कि बहुत से लोगों ने अब भी पहला पार्ट नहीं देखा है। ऐसे में अपकमिंग फिल्म के लिए भी बज बन जाएगा। इतना ही नहीं 18 मार्च को मेकर्स न फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का ग्रैंड प्रीमियर करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये प्रीमियर PLF स्क्रीन्स पर होने वाले हैं।


कई फिल्मों ने टाली अपनी रिलीज

बता दें कि धुरंधर 2 ने पहले ही मार्केट अच्छा खासा माहौल बना दिया है जिसकी वजह से कई बड़ी फिल्मों ने अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। यश की टॉक्सिक का इससे क्लैश होने वाला था लेकिन इस फिलहाल टाल दिया गया है। यश की टॉक्सिक अब जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा हॉलीवुड स्टार रायन गॉसलिंग की साइंस-फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' (Project Hail Mary) की भारत में रिलीज टल गई है। धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में गुडी पडवा और ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]