Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

78 साल की मुमताज आज भी करती हैं डेढ़ घंटे वर्कआउट, देवानंद के इस गुरुमंत्र ने बदल दी थी जिंदगी

78 साल की मुमताज आज भी करती हैं डेढ़ घंटे वर्कआउट, देवानंद के इस गुरुमंत्र ने बदल दी थी जिंदगी


60 और 70 के दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज ने बढ़ती उम्र में फिल्मों में काम करने को लेकर बेबाक बयान दिया है। देव आनंद की एक खास सलाह को याद करते हुए 78 ...और पढ़ें





देवानंद की इस सलाह पर मुमताज ने किया अमल/ फोटो- Instagram
78 साल की उम्र में भी खुद को फिट रखती हैं मुमताज


देवानंद की इस सलाह को कभी नहीं किया नजरअंदाज


देवानंद की इस सलाह को कभी नहीं किया नजरअंदाज

 मुंबई। हिंदी सिनेमा में सालों से यह देखा जा रहा है कि कम उम्र की अभिनेत्रियां पर्दे पर अपने से बड़े उम्र के एक्टर्स की मां का रोल निभाती आई हैं। फिर चाहे वे शेफाली शाह हों या फिर दीपिका पादुकोण और राखी। इन अदाकाराओं ने हमेशा से स्क्रिप्ट की डिमांड के आधार पर अपने रोल चुने हैं।


हालांकि, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हमेशा से इस ट्रेंड को अपनाने से इनकार किया है। 78 साल की मुमताज ने उम्रदराज हीरो की मां बनने से क्यों किया इनकार? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
देव आनंद ने दी थी मुमताज को यह सलाह

"जब तक सुंदर लगोगी, दुनिया कदमों में होगी।" दिग्गज अभिनेता देव आनंद की कही यह बात अभिनेत्री मुमताज के मन में इस कदर बैठ गई कि वे आज तक खुद को फिट रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। यही कारण है कि मुमताज फिल्मों में काम करने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन वे किसी उम्रदराज हीरो की मां का रोल नहीं करना चाहती हैं।
मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, एक बातचीत में मुमताज ने कहा, "मैं आज भी डेढ़ घंटे वर्कआउट करती हूं। मुझे सुंदर दिखना पसंद है और ऐसा करना मैंने देव साहब से सीखा था। मैंने एक बार उनसे कहा था कि देव साहब, आप बढ़ती उम्र में भी कितने अच्छे लगते हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि 'ममजी (वे मुमताज को प्यार से ममजी कहते थे), उम्र क्या होती है? उम्र वही है, जो आप दिखते हैं। जब तक आप सुंदर लगेंगी, दुनिया आपके कदमों में होगी।' उनकी यह बात मेरे दिमाग में बैठ गई।"



'मुझे पैसों की जरूरत नहीं है'- मुमताज

उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में आगे कहा, "मैं आज भी बेहद महत्वाकांक्षी हूं। इसलिए जब लोग मुझसे फिल्मों में काम करने के बारे में पूछते हैं, तो मैं यही कहती हूं कि मैं आज जैसी दिखती हूं, अगर वैसे रोल देंगे, तो ही करूंगी। अगर मुझसे यह कहेंगे कि 60-70 साल के हीरो की मां का रोल करो, तो मैं बिल्कुल नहीं करूंगी। मुझे पैसों की जरूरत नहीं है।"


60 और 70 के दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज साल 2010 से बड़े पर्दे (बिग स्क्रीन) से दूर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1960 में मुमताज ने बतौर युवा अभिनेत्री फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने अपने करियर में 'स्त्री', 'गहरा दाग', 'पति-पत्नी', 'सीआईडी 909' और 'परदेसी' जैसी कई शानदार और सफल फिल्में की हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]