T20 World Cup Semi Final मैच अगर बारिश से धुल गया तो कौन कटाएगा फाइनल का टिकट? समझें पूरा समीकरण

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (4 मार्च) और भारत बनाम इंग्लैंड (5 मार्च) के बीच खेले जाएंगे। यदि बारिश के कार ...और पढ़ें

T20 World Cup Semi Final मैच अगर बारिश से धुल गया तो कौन कटाएगा फाइनल का टिकट?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final Match। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ये मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी बार होगा जब इन दोनों टीमों के बीच आपस में टक्कर होगी। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। ये मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
वहीं, आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाना है। ऐसे में जानते हैं कि अगर टी20 विश्व कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल मैच बारिश से धुल जाते हैं तो फिर कौन-सी टीम फाइनल का टिकट कटाएगी? आइए आसानी से समझते हैं पूरा समीकरण।
अगर SA vs NZ Semi-Final मैच बारिश से धुला तो क्या होगा?
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए अतिरिक्त समय आवंटित किया है। मैच अधिकारियों के पास खेल पूरा करने के लिए निर्धारित दिन पर 90 मिनट का अतिरिक्त समय होता है। अगर SA vs NZ सेमीफाइनल मैच बारिश से धुल जाता है, तो मैच को रिजर्व डे (5 मार्च) को जारी रखा जाएगा। अगर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं होता है, तो सुपर 8 स्टैंडिंग में जो टीम ऊपर होगी, वह आगे बढ़ जाएगी।
इस हिसाब से साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को फायदा हो सकता है, क्योंकि उनका नेट रन रेट +2.259 का है, जबकि ग्रुप-2 अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम +1.390 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान है।
IND vs ENG Semi Final मैच अगर बारिश से धुला तो?
अगर भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश से धुल जाता है, तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक रिजर्व डे रखा हुआ है। अगर मैच में देरी होती है, तो अधिकारियों के पास गुरुवार यानी 5 मार्च को अतिरिक्त 90 मिनट और शुक्रवार को 120 मिनट का अतिरिक्त समय होता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कम से कम 5 ओवर का मैच हो।
अगर ये मैच रद कर दिया जाता है, तो फिर सुपर 8 अंक तालिका के आधार पर तय किया जाएगा। कि कौन फाइनल में पहुंचेगा। उस स्थिति में, इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा क्योंकि वे भारत की तुलना में अपने सुपर 8 ग्रुप में उच्च स्थान पर रहे। इंग्लैंड 3 जीत के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि भारत 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :