Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

T20 World Cup से बाहर होते ही PCB का चला 'हंटर', पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ठोका मोटा जुर्माना

T20 World Cup से बाहर होते ही PCB का चला 'हंटर', पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ठोका मोटा जुर्माना


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी नेशनल टीम के खिलाड़ियों पर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में न पहुंच पाने के कारण 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का भ ...और पढ़ें






 PCB impose 50 Lakh Fine: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी नेशनल टीम के क्रिकेटर्स को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद बड़ी सजा दी है। लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाने का खामियाजा अब खिलाड़ियों को अपनी जेब ढीली करके भुगतना पड़ रहा है।


एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नेशनल टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16.28 लाख भारतीय रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रुप स्टेज में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद ही बोर्ड ने कड़े कदम उठाने का मन बना लिया था।
PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दी बड़ी सजा

दरअसल, रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान की भारत से हार के बाद ये फैसला लिया गया। पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ अपना सुपर 8 मैच हार गया और उन्होंने श्रीलंका पर एक मामूली जीत हासिल की, लेकिन ये उन्हें सेमीफाइनल का टिकट दिलाने के लिए काफी नहीं थी।


रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड के अधिकारी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाखुश थे और एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के लिए खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया।
टूर्नामेंट में कैसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले, लेकिन घरेलू जैसी परिस्थितियों का भी फायदा वो नहीं उठा सके। शुरुआत में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया था। हालांकि, वह मैच भी काफी करीबी था। इसके बाद अमेरिका को 32 रन से मात दी, लेकिन भारत के खिलाफ 61 रन की बड़ी हार ने टीम को मुश्किल में डाला।


इसके बावजूद सुपर-8 में पाकिस्तान की टीम पहुंची। फिर सुपर-8 में कहानी बदल गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में रद हो गया। फिर इंग्लैंड ने 2 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के खिलाफ उन्हें जीत जरूर मिली, लेकिन खराब नेट रन रेट के चलते टीम अगले दौर में जगह नहीं बना सकी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]