Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sourav Ganguly की बायोपिक में तीन कलाकारों की एंट्री, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगे सितारे

Sourav Ganguly की बायोपिक में तीन कलाकारों की एंट्री, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगे सितारे


इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव का नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की बायोपिक को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब खबर है कि इस मूवी में तीन कला ...और पढ़ें




बीते दिनों से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की बायोपिक को लेकर चर्चा जोर-शोर से चल रही है। अभिनेता राजकुमार राव इसमें क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

अब खबर आ रही है कि क्रिकेट के बंगाल टाइगर के जीवन पर बनने वाली इस मूवी में सिनेमा जगत के तीन मशहूर कलाकारों की एंट्री हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से सेलेब्स के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे ये दिग्गज

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। विक्रमादित्य मोटवाणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सौरव की भूमिका में अभिनेता राजकुमार राव नजर आएंगे। राजकुमार ने तो इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि कैमरे के सामने सौरव जैसा दिखने के लिए उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेने से मना कर दिया है।






वहीं अब इस फिल्म में अभिनेता बमन ईरानी और गजराव राव के साथ बांग्ला अभिनेत्री अपराजिता आध्या की भी एंट्री हो गई है। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में बमन सौरव के पिता चंडी गांगुली तथा अपराजिता सौरव की मां की भूमिका निभाएंगी। बमन की वैसे भी क्रिकेट में खूब दिलचस्पी है। वही फिल्म में गजराज राव की एंट्री बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की भूमिका में हुई है।




इस फिल्म की शूटिंग 16 मार्च से शुरू करने की योजना है। इससे पहले सौरव के हाव भाव और उनकी दिनचर्या को समझने के लिए राजकुमार कुछ दिन सौरव के घर गुजारेंगे। इसके अलावा राजकुमार आगामी दिनों में पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की बायोपिक में भी नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी स्पोर्ट्स ड्रामा

हिंदी सिनेमा में भारतीय क्रिकेटर्स पर कई बायोपिक बन चुकी हैं, जिनमें एम एस धोनी और कपिल देव जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। अब सौरव गांगुली की बायोपिक का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 2028 में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]