Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भोजपुरी लोकगीत' से बना गोविंदा का ये आइकोनिक गाना, Sonu Nigam की आवाज ने बनाया इसे कल्ट क्लासिक

भोजपुरी लोकगीत' से बना गोविंदा का ये आइकोनिक गाना, Sonu Nigam की आवाज ने बनाया इसे कल्ट क्लासिक

Govinda Hit Songs: गोविंदा के करियर में ऐसे कई गाने बने जिन्होंने दर्शकों को खूब लुभाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा का एक हिट गाना असल में भोज ...और पढ़ें




एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जिनके बिना कोई भी पार्टी या आयोजन अधूरा माना गया है। 80 और 90 के दशक में जहां सुकून देने वाले गाने आ रहे थे तो वहीं सिनेमा के बदलते दौर में कुछ गाने ऐसे आए जिन्होंने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हीरो नंबर वन गोविंदा भी उन एक्टर्स में शुमार रहे हैं, जिनके डांसिंग नंबर्स को आज भी लोग याद करते हैं। इसीलिए आज बात गोविंदा के उस गाने जो असल में भोजपुरी के एक हिट गाने से बना।

भोजपुरी गाने से बना गोविंदा का गाना

यूं तो गोविंदा के करियर में कई ब्लॉकबस्टर गाने रहे हैं, जिन पर उन्होंने खूब कदम थिरकाए हैं। खासकर यूपी-बिहार के बैकग्राउंड पर बने गाने गोविंदा के कल्ट गाने माने जाते हैं और इसी में से एक गाना था जिसे यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में खूब पसंद किया गया।




इस गाने का नाम है 'अंखियों से गोली मारे' (Ankhiyon Se Goli Maare)। जी हां, 1998 की फिल्म 'दूल्हे राजा' (Dulhe Raja) के सुपरहिट गाने "अंखियों से गोली मारे" पर ऐसा ही कोई होगा जो शायद ना थिरका हो। हर शादी-पार्टी और कई आयोजनों की जान ये गाना आज भी बना हुआ है, लेकिन असल में ये गाना भोजपुरी गाने से बना था।

भोजपुरी लोकगीत से बना हिट सॉन्ग

'अंखियों से गोली मारे गाने' को असल में समीर अंजान (sameer anjaan) ने लिखा था और इसके म्यूजिक डायरेक्टर थे आनंद मिलन। कहा जाता है कि एक गुलशन कुमार ने भोजपुरी गाने की एक धुन समीर को सुनाई और कहा कि वो इस धुन पर कोई गाना लिखे। बस फिर क्या था समीर ने भोजपुरी गाने की धुन सुनी और गाना लिख दिया।




वो भोजपुरी गाना असल में एक लोकगीत था, जिसके बोल थे 'नथुनिये पे गोली मारे... सैंया हमार रे'। खुद एक इंटरव्यू में समीर ने इस बात का खुलासा किया था और कहा था कि, गुलशन कुमार ने उन्हें एक दिन उन्हें अपने घर बुलाया और गाना लिखने को कहा। इस किस्से का जिक्र करते हुए समीर ने इंटरव्यू में कहा था,

'गुलशन जी ने मुझे अपने कमरे में बिठाया और फिर हमारी बातचीत हुई। फिर उन्होंने मुझे एक लोकगीत गाकर सुनाया और वो गाना था नथुनिये पे गोली मारे... इस गाने को सुनाने के बाद वो मुझसे कहते हैं कि इस पर गाना बनाओ।' इसके बाद समीर ने इस गाने को बनाया और फिर सोनू निगम (Sonu Nigam) और जसपिंदर नरूला (Jaspinder Narula) ने इस गाने को आवाज दी।

सोनू निगम से पहले अल्ताफ राजा को मिला था ऑफर

अंखियों से गोली मारे... गाने को असल में सबसे पहले सोनू निगम नहीं बल्कि अल्ताफ राजा गाने वाले थे। कहा जाता है कि ये गाना पहले सिंगर अल्ताफ राजा को ऑफर किया गया था। उन दिनों अल्ताफ राजा के गाने हिट हो रहे थे, ऐसे में ये ऑफर उन्हें मिला। लेकिन बाद में पता चला कि अल्ताफ राजा ने इस गाने के लिए अच्छी खासी रकम मांगी।




कहा जाता है कि अल्ताफ राजा ने इस गाने के लिए पूरे 1 लाख रुपए की फीस मांगी थी, लेकिन ये फीस देने से गुलशन कुमार ने इंकार कर दिया और फिर ये गाना सोनू (Sonu Nigam Songs) निगम के पास आ गया और फिर उन्होंने ही इस गाने को आवाज दी।

भोजपुरी का मशहूर है ये लोकगीत

दरअसल गोविंदा-रवीना (Govinda) के गाने से पहले बिहार में मशहूर लोकगीत गायक मुन्ना सिंह ने सबसे पहले नथुनिये पे गोली मारे भोजपुरी में गाया था। यह गीत बिहार में उस दौरान काफी हिट हुआ। यहां तक कि बिहार के बाहर उन राज्यों में जहां भोजपुरी बोली जाती है वहां भी इस गाने को खूब पसंद किया। मुन्ना सिंह के वर्जन के बाद कई वर्जन इस गाने के आए लेकिन बॉलीवुड में 'अंखियों से गोली मारे' गाना यहीं से इंस्पायर्ड होकर बना।

दूल्हे राजा के इस गाने में गोविंदा और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की जोड़ी कमाल कर गई। दोनों के स्टेप्स आज भी सुपरहिट हैं और गाना तो मानिए हर किसी को याद है और इसी तरह से गाना बना।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]