वो टाइम पास करेगा...'Aamir Khan को 'फना' में कास्ट नहीं करना चाहते थे आदित्य चोपड़ा

आमिर खान की फिल्म 'फना' (Fanaa) के 20 साल पूरे होने वाले हैं। निर्देशक कुणाल कोहली ने खुलासा किया कि आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) आमिर को कास्ट करने ...और पढ़ें
-1773824330376_v.webp)
फना के एक सीन में आमिर खान (फोटो-इंस्टाग्राम)
कुणाल कोहली ने किए अहम खुलासे
आदित्य चोपड़ा नहीं करना चाहते थे आमिर को कास्ट
अब क्यों नहीं बनती फना जैसी फिल्में?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म फना को 20 साल पूरे होने वाले हैं। इस मूवी को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में उनके अपोजिट काजोल नजर आई थीं। अब हाल ही के एक इंटरव्यू में कुणाल ने बताया कि इस तरह की फिल्में अब क्यों नहीं बनती हैं।
उन्होंने दावा किया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि फिल्म निर्माता बोल्ड प्रोजेक्ट्स पर काम करने का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। कुणाल ने आज के शोबिज वर्ल्ड की स्थिति को 'दुखद' बताया।
लीक से हटकर था नायक का रोल
फिल्म निर्माता ने स्क्रीन से बातचीत में कहा,“यह बेहद दुखद है कि नायक और निर्माता साहसी और लीक से हटकर विषयों से कतरा रहे हैं। क्योंकि 'फना' में नायक, नायक नहीं, बल्कि खलनायक है। यह एक आतंकवादी की प्रेम कहानी है। उसे उसी महिला ने गोली मार दी जिससे वह प्यार करता था और जो उससे प्यार करती थी।”
-1773824857049.jpg)
कुणाल कोहली ने बताया कि वो हमेशा से चाहते थे कि आमिर खान फना में काम करें लेकिन आदित्य चोपड़ा इसके लिए श्योर नहीं थे। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के निर्माता थे।
आदित्य नहीं करना चाहते थे कास्ट
आदित्य ने कहा, "अरे यार! वो टाइम पास करेगा। तुझे अपनी गोद में बिठाएगा 6 महीने के लिए, फिर नहीं करेगा। बहुत टाइम वेस्ट होगा। तुम्हें टाइम वेस्ट करना है, तुम करो।" और ऐसी बातें, "अच्छा, तुम्हारी एक पिक्चर हिट हो गई, तुम्हें आमिर खान चाहिए?"। इस पर कुणाल ने कहा कि मैं उसे पहली फिल्म में भी चाहता था। और जब मुझे पहली फिल्म में ऋतिक रोशन मिले, तो अब मुझे आमिर खान के पास क्यों नहीं जाना चाहिए?"
आमिर ने उर्दू में मांगी थी स्क्रिप्ट
कुणाल ने बताया कि आमिर खान को फना की स्क्रिप्ट देखते ही पसंद आ गई थी। कुणाल ने कहा- आमिर ने मुझसे स्क्रिप्ट को इंग्लिश के बजाए उर्दू में लिखने को कहा।मैंने एक हफ्ते के अंदर ड्राफ्ट पूरा कर लिया, लेकिन मैं उनके पास दो हफ्ते बाद गया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि उन्हें लगे कि मैंने डायलॉग्स एक हफ्ते में लिख लिए हैं।
उन्होंने मुझसे कई बार पूछा कि क्या मैं निर्देशन के लिए सही व्यक्ति हूं क्योंकि मैंने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं किया था। उन्होंने आदि से पूछा, "अगर आपकी कंपनी में इस तरह का विषय है, तो आप इसका निर्देशन क्यों नहीं कर रहे हैं?" आदि ने कहा, "क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कुणाल से बेहतर कोई इसे कर सकता है।"
-1773824874832.jpg)
क्या थी फना की कहानी?
फना एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। यह दिल्ली के एक आकर्षक पर्यटक गाइड रेहान की कहानी है, जिसे कश्मीर की नेत्रहीन महिला ज़ूनी से प्यार हो जाता है। उनकी प्रेम कहानी में तब एक दुखद मोड़ आता है जब पता चलता है कि रेहान एक आतंकवादी है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :