Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

डायरेक्टर की आंखों में देखकर नुसरत फतेह अली खान ने गाया था ये दुखभरा गाना, RD बर्मन की मौत का था दुख

डायरेक्टर की आंखों में देखकर नुसरत फतेह अली खान ने गाया था ये दुखभरा गाना, RD बर्मन की मौत का था दुख

जब नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) को पता चला कि आर डी बर्मन (RD Burman) इस दुनिया में नहीं हैं तो उन्होंने गायक के दुख में एक ऐसा गाना गाय ...और पढ़ें






आरडी बर्मन के दुख में नुसरत फतेह अली खान ने गाया गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) संगीत जगत के नायाब हीरा थे। उन्हें अपनी कव्वाली के लिए जाना जाता था। इसके अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में सदाबहार गानों को आवाज दे चुके थे। मगर क्या आपको पता है कि उन्होंने एक गाना आरडी बर्मन (RD Burman) के जाने के दुख में गाया था।


आरडी बर्मन म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे महान और सफल म्यूजिक डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। नुसरत फतेह अली खान भी उन्हें मानते थे। वह उनके गाने सुनते थे। जब 4 जनवरी 1994 को आरडी बर्मन का निधन हुआ तो इस खबर ने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया, उनमें से एक नुसरत फतेह अली खान भी थे।


नुसरत के लिए लाहौर गए थे शेखर कपूर

दरअसल, 90 के दशक में ही शेखर कपूर फिल्म बैंडिट क्वीन (Bandit Queen) बना रहे थे। इस फिल्म का एक गाना था 'छोटी सी उम्र' जिसे नुसरत फतेह अली खान ने गाया था। मगर इस गाने के पीछे एक दुखभरी दास्तां थी जो हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) ने इंडिया टुडे के हिंदी साइट ने शेयर की। उन्होंने बताया कि वह गाने को रिकॉर्ड करने के लिए लाहौर गए थे।


आरडी बर्मन की डेथ से नुसरत को हुआ था दुख

शेखर कपूर ने बताया, "मैं लाहौर के म्यूजिक स्टूडियो गया, जहां मिस्टर इंडिया के ट्यून बज रहे थे। म्यूजिशियन बैठे थे और मिस्टर इंडिया और फिर मासूम के ट्यूंस बजा रहे थे। मैं बहुत भावुक हो गया कि वे ऐसा कर रहे हैं। मैंने खान साहब (नुसरत फतेह अली खान) से कहा कि यह थोड़ी अलग है। हम बैठकर म्यूजिक पर काम करते हैं। म्यूजिक करते-करते, मुझे याद है कि एक दिन हम लाहौर में बैठे थे, उस दौरान आरडी बर्मन की डेथ हो गई। वह आरडी बर्मन के बहुत शौकीन थे।"



डायरेक्टर की आंखों में देखकर गाया था गाना

शेखर कपूर ने आगे बताया कि बैंडिट क्वीन में एक सीन था जहां बॉडीज जल रही और लोग शोक मना रहे हैं। वो सीन आरडी बर्मन के निधन के बाद फिल्माया गया था। इस बारे में शेखर ने कहा, "उन्होंने (नुसरत) ने कहा कि आप एक काम करो, मैं आपकी आंखों में देखूंगा और आप फिल्म देखो। उन्होंने आरडी बर्मन की मौत के दुख में वो गाना गाया था। आर.डी. बर्मन के लिए उनका शोक उमड़ पड़ा था। वह तो आरडी बर्मन के दुख में गाना गा रहे थे। वह मेरी आंखों में देखकर गा रहे थे और बैकग्राउंड में वो सीन का वीडियो चल रहा था।"

शेखर कपूर ने यह भी बताया कि 'छोटी सी उम्र' को पहले नुसरत फतेह अली खान नहीं गाने वाले थे। उन्होंने जब वो गाना सुना तो उन्होंने इस सॉन्ग को गाने के लिए कहा था। ऐसे नुसरत ने वो दुखभरा गाना गाया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]