Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

खुल गई टिकट विंडो! भारत में Dhurandhar: The Revenge की एडवांस बुकिंग शुरू, पेड प्रीव्यू से हुई छप्परफाड़ कमाई

खुल गई टिकट विंडो! भारत में Dhurandhar: The Revenge की एडवांस बुकिंग शुरू, पेड प्रीव्यू से हुई छप्परफाड़ कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू के कलेक्शन के बाद अब मेकर्स ने पूरे देशभर में रणवीर सिंह की मूवी क ...और पढ़ें




धुरंधर: द रिवेंज की एडवांस बुकिंग हुई शुरू/ फोटो- Instagram


रेगुलर शोज के लिए शुरू हुई 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग


18 मार्च के पेड प्रीव्यू शो से कमाई इतनी रकम


'धुरंधर: द रिवेंज' की देशभर में एडवांस बुकिंग शुरू


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी पहले ही ओपन हो गई थी, जिससे अब तक 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये तक की शानदार कमाई कर ली है।


इंडिया में भी 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं, जिनकी अभी तक 5 लाख से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं और फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है। अब पेड प्रीव्यू के बाद मेकर्स ने आम जनता के लिए 19 मार्च के रेगुलर शोज की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है।
भारत में 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू

'धुरंधर 2' की निर्माता कंपनी 'जियो स्टूडियोज' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है। उन्होंने रणवीर सिंह का एक नया धांसू पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, "बिगाड़ने का वक्त आ गया है। देशभर में 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जल्दी से अपनी टिकट बुक कर लीजिए। यह फिल्म दुनियाभर में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है।"




जिन लोगों को कंफ्यूजन है, उन्हें बता दें कि मेकर्स ने पहले इंडिया में जो एडवांस बुकिंग शुरू की थी, वह 18 मार्च 2026 को होने वाले 'पेड प्रीव्यू शोज' के लिए थी। पेड प्रीव्यू शोज की अभी तक 5 लाख 52 हजार टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे भारत में फिल्म की कुल कमाई 27.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

5 भाषाओं में रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'

'धुरंधर-पार्ट 1' को देशभर में जैसा शानदार रिस्पॉन्स मिला था, उसे देखते हुए मेकर्स ने इस स्पाई थ्रिलर के सेकंड पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' को हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज करने का फैसला लिया है।




'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। साउथ बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सीधे सुपरस्टार पवन कल्याण की अपकमिंग मूवी 'उस्ताद भगत सिंह' से कड़ी टक्कर लेगी। बता दें कि 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]