Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रणबीर कपूर की Ramayana पर हॉलीवुड की पैनी नजर, ऑस्कर विनर डायरेक्टर करेगा फाइनल रिव्यू?

रणबीर कपूर की Ramayana पर हॉलीवुड की पैनी नजर, ऑस्कर विनर डायरेक्टर करेगा फाइनल रिव्यू?



Ranbir Kapoor Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण फिल्म रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। अब खबर आ रही है कि हॉलीवुड के ऑस्कर विनर डायरेक्टर क ...और पढ़ें






एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा इस माइथोलॉजिकल मूवी को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि रामायण को लेकर हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन को बड़ी जिम्मेदारी देने जानकारी सामने आ रही है।


बताया जा रहा है कि रामायण के फाइनल रिव्यू को नोलन करेंगे और उनके साथ मशहूर सिनेमैटोग्राफर होयते वान होयतेमा को हायर करने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

रामायण से जुड़ेंगे क्रिस्टोफर नोलन

ओपनहाइमर जैसी धमाकेदार फिल्म से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन का नाम रामायण को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ई टाइम्स की खबर के अनुसार निर्माता नमित मल्होत्रा ने नोलन को रामायण के लिए अप्रोच किया है।




बताया जा रहा है कि वह फिल्म का फाइनल रिव्यू करेंगे। इस दौरान वह बारीकी से रामायण की मेकिंग पर नजर रखेंगे, जिसमें एडिटिंग, वीएफएक्स (VFX) और साउंड डिजाइन जैसे वर्क को नोलन अपने अनुभव से संवारने का काम करेंगे। इसके अलावा सिनेमैटोग्राफर होयते वान होयतेमा भी मूवी के हर छोटे-बड़े एंगल और सीक्वेंस पर नजर रखेंगे।




मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए 72 दिन का शेड्यूल तय किया गया है, जिसके बाद क्रिस्टोफर नोलन रामायण को लेकर फाइनल कॉल देंगे। इससे ये साफ होता है कि मेकर्स रणबीर कपूर की रामायण को लेकर ग्लोबली तौर पर तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाई के मामले में नया इतिहास रचती हुई नजर आएगी।

कब रिलीज होगी रामायण

रणबीर कपूर स्टारर रामायण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। गौर करें इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो इस साल दिवाली के अवसर पर रामायण की पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर ही सिनेमाघरों में होगा। रणबीर फिल्म में भगवान राम बनें, जबकि माता सीता की भूमिका में अभिनेत्री सई पल्लवी मौजूद हैं और रावण का किरदार यश निभा रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]