Passport में Address चेंज करने का सबसे आसान तरीका, फीस से लेकर लगेंगे ये डाक्यूमेंट्स

पासपोर्ट में पता बदलना अब ऑनलाइन आसान हो गया है। विदेश यात्रा, पढ़ाई या नौकरी के लिए यह महत्वपूर्ण है। पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाकर 'Reissue of Passp ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पासपोर्ट आज के टाइम में सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक बन गया है। विदेश यात्रा से लेकर पढ़ाई या नौकरी के लिए अप्लाई करते टाइम इसकी जरूरत पड़ सकती है। यह न सिर्फ आपकी पहचान बल्कि आपकी नागरिकता का भी ऑफिशियल प्रूफ है। वहीं किसी दूसरे देश में एंट्री करने के लिए पासपोर्ट के साथ वीजा की भी जरूरत होती है।
हालांकि कुछ लोग घर चेंज करने के बाद पासपोर्ट में अपना नया एड्रेस अपडेट करना भूल जाते हैं। अगर आपने शहर या मकान बदला है तो पासपोर्ट में एड्रेस अपडेट कराना काफी ज्यादा जरूरी है। ऐसा न करने पर वीजा प्रोसेस, पुलिस वेरिफिकेशन या एंबेसी जांच के दौरान दिक्कत आ सकती है। अच्छी बात ये है कि अब पासपोर्ट में एड्रेस अपडेट करने का प्रोसेस काफी आसान हो गया है और इसकी शुरुआत आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।
ऑनलाइन कैसे बदलें पासपोर्ट में पता?
अगर आप पासपोर्ट में अपना एड्रेस चेंज करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाएं।
इसके बाद आपका अकाउंट नहीं है तो New User Registration करके लॉगिन पूरा करें।
लॉगिन करने के बाद Reissue of Passport वाला ऑप्शन सेलेक्ट करें।
इसके बाद Change in Existing Personal Particulars वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
इधर से अब फॉर्म में वही नया एड्रेस एंटर करें जो आपके एड्रेस प्रूफ में लिखा हुआ है।
इसके बाद जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करें।
इतना करने के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें।
अपॉइंटमेंट की डेट पर आपको अपने साथ पुराना पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी, आवेदन की रसीद और जरूरी दस्तावेज लेकर केंद्र पर पहुंचना होगा।
एड्रेस अपडेट में कितनी लगती है फीस?
पासपोर्ट में एड्रेस अपडेट कराने के लिए आपको पासपोर्ट रीइश्यू कराना पड़ता है। इसके लिए तय फीस देनी होगी। 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए आपको 1500 रुपये रुपये तक देने होंगे। जबकि 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए आपको 2000 रुपये तक देने होंगे।
एड्रेस अपडेट में इन डाक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
एड्रेस अपडेट के लिए आपको वैध पहचान और एड्रेस से जुड़े डाक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। आमतौर पर इन डाक्यूमेंट्स को स्वीकार किया जाता है...आधार कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
बिजली या पानी का बिल (3 महीने के भीतर का)
रेंट एग्रीमेंट
पिछले 12 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
गैस कनेक्शन का बिल
इतना ही नहीं अगर आप नए शहर में शिफ्ट हुए हैं तो पासपोर्ट अपडेट के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :