Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Oppo का 13.2-इंच वाला नया फ्लैगशिप टैबलेट, 13,000mAh तक बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Oppo का 13.2-इंच वाला नया फ्लैगशिप टैबलेट, 13,000mAh तक बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Oppo जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Pad 5 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल स्नैपड्रैगन ...और पढ़ें




13,000mAh तक की दमदार बैटरी और 67W चार्जिंग।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी जल्द ही टैबलेट सेगमेंट में भी नए फ्लैगशिप डिवाइस लाने की तैयारी में है। जी हां Oppo भी अपना नया हाई-एंड टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे कंपनी Pad 5 Pro के नाम से पेश कर सकती है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि ये कंपनी के अब तक का सबसे पावरफुल टैबलेट हो सकता है।


ये डिटेल्स Digital Chat Station की एक पोस्ट में सामने आई हैं, जिसमें इस अपकमिंग टैबलेट के कई संभावित स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और ये भी जानते हैं कि Oppo Pad 5 Pro कब तक लॉन्च हो सकता है...
Oppo Pad 5 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

नए फ्लैगशिप टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Pad 5 Pro में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा टाइम में डेवलपमेंट में चल रहे सबसे बड़े एंड्रॉयड टैबलेट्स में से एक बन सकता है।
उम्मीद जताई जा रही है कि टैबलेट में हाई रेजोल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने पिछले Pad 4 Pro में 2400 × 3392 रेजोल्यूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले दिया गया था, जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिला था।

पावरफुल चिपसेट

परफॉर्मेंस के मामले में भी ये टैबलेट काफी पावरफुल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टैबलेट में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इस चिपसेट से Pad 5 Pro में फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस मिल सकती है। जिससे आप गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे भारी काम भी आसानी से कर सकते हैं।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इतना ही नहीं इस टैबलेट में 11,905mAh की रेटेड बैटरी दी जा सकती है, जबकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 13,000mAh तक हो सकती है। टैबलेट में इतनी बड़ी बैटरी के साथ डिवाइस लंबे टाइम तक यूज किया जा सकेगा।


साथ ही टैबलेट में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा Pad 5 Pro में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। जबकि पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है।
Oppo Pad 5 Pro कब तक हो सकता है लॉन्च?

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये टैबलेट अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कंपनी इसे किसी नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]