हफ्तेभर मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, थिएटर से लेकर OTT तक फिल्मों-सीरीज का भंडार

Upcoming Theatre And OTT Release: आने वाला हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है क्योंकि थिएटर से लेकर ओटीटी तक कई फिल्में और सीरीजी मूवी लवर्स का मनोरं ...और पढ़ें
-1773672903092_v.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर हफ्ते थिएटर और ओटीटी पर कोई ना कोई फिल्म या सीरीज रिलीज होती है लेकिन हफ्ता मूवी लवर्स के लिए जरा खास है, क्योंकि इस हफ्ते थिएटर में मोस्ट अवेटेड 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) तो रिलीज हो ही रही है, इसके साथ ही कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली हैं।
थिएटर में 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) तो ओटीटी पर 'बॉर्डर 2' (Border 2), ये हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। आइए जानते हैं इनके साथ ही और कौन सी फिल्में और सीरीज इस हफ्ते मनोरंजन का महाडोज लेकर आ रही हैं।
थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में (Theatrical Releases)
धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge)
रिलीज डेट- 19 मार्च 2026
-1773673323142.jpg)
इस हफ्ते मोस्ट अवेटेड 'धुरंधर 2' थिएटर में दस्तक देने जा रही है। इसका पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे।
उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)
रिलीज डेट- 19 मार्च 2026

पावर स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) स्टारर उस्ताद भगत सिंह गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ श्रीलीला, राशी खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, छम्मक चंद्र और अन्य सपोर्टिंग रोल में हैं।
ओटीटी रिलीज (OTT Releases)
चिरैया (Chiraiya)
रिलीज डेट- 20 मार्च
कहां देखें- Zee5
-1773673371411.jpg)
शशांत शाह का सोशल ड्रामा 'चिरैया' एक पारंपरिक भारतीय परिवार के भीतर वैवाहिक बलात्कार के बेहद असहज मुद्दे की पड़ताल करता है। दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने इसमें कमलेश का किरदार निभाया है। एक समर्पित बहू, जिसके अपने परिवार के प्रति नजरिए के तब परखच्चे उड़ जाते हैं, जब उसे पता चलता है कि उसकी ननद पूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी में गुपचुप तरीके से यौन शोषण का शिकार हो रही है।
BTS The Comeback Live (बीटीएस द कमबैक लाइव)
स्ट्रीमिंग डेट- 21 मार्च
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
-1773673381178.jpg)
यह मशहूर ग्रुप (BTS) अपने सदाबहार गानों को पेश करने और बिल्कुल नए ट्रैक रिलीज करने के लिए एक बार फिर लाइव स्टेज पर लौट रहा है। BTS Netflix पर अपने ग्लोबल कमबैक कॉन्सर्ट का लाइवस्ट्रीम करेगा। इस बॉय बैंड का कॉन्सर्ट सियोल के ग्वांगहवामुन स्क्वायर में होगा।
बॉर्डर 2 (Border 2)
रिलीज डेट- 20 मार्च
कहां देखें- नेटफ्लिक्स (Netflix)
-1773673394876.jpg)
थिएटर में धमाका करने के बाद सनी देओल (Sunny Deol) की यह वॉर ड्रामा ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बॉर्डर 2' एक जबरदस्त वॉर फिल्म है, जिसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
द हाउसमेड (The Housemaid)
रिलीज डेट- 16 मार्च
कहां देखें- प्राइम वीडियो (Prime Video)
-1773673407175.jpg)
पॉल फीग द्वारा निर्देशित और अमांडा सेफ्राइड अभिनीत, यह कामुक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर (Erotic Psychological Thriller) जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।
जटाधारा (Jatadhara)
रिलीज डेट- 20 मार्च
कहां देखें- Zee5

जटाधारा एक हॉरर एक्शन कॉमेडी (Horror Action Comedy) फिल्म है, जो वेंकट कल्याण और अभिषेक जयसवाल द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें सुधीर बाबू शिव की भूमिका में हैं, उनके साथ तेलुगु में पहली फिल्म में धनपिसाचिनी की भूमिका में सोनाक्षी सिन्हा और सितारा की भूमिका में दिव्या खोसला कुमार हैं।
Peaky Blinders (पीकी ब्लाइंडर्स)
रिलीज डेट- 20 मार्च
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
-1773673456264.jpg)
पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन एक ब्रिटिश क्राइम ड्रामा (British Crime Drama) फिल्म है, जिसका निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है और इसे स्टीवन नाइट ने लिखा है। यह ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स (2013–2022) की अगली कड़ी है, और इसमें मुख्य भूमिका में किलियन मर्फी हैं।
ब्यटी इन ब्लैक (Beauty In Black Season 2 Part 2)
रिलीज डेट- 19 मार्च
कहां देखें- नेटफ्लिक्स (Netflix)
-1773673568219.jpg)
बेलारी परिवार के भीतर सत्ता की खींचतान और तेज हो जाती है, जब किमी COO के तौर पर अपनी नई भूमिका संभालती है; वहीं दूसरी ओर, छिपे हुए गठबंधन, आपराधिक राज और एक लापता भाई-बहन की कहानी को और भी ज्यादा अंधेरे और गंभीर मोड़ की ओर धकेल देते हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :