Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आईपीएल-2026 से पहले ही संजू ने फोन पर की एमएस धोनी से खास बात, राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की बताई वजह

आईपीएल-2026 से पहले ही संजू ने फोन पर की एमएस धोनी से खास बात, राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की बताई वजह

संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद आगामी आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने धोनी से फोन पर बात ...और पढ़ें




पीटीआई, तिरुअनंतपुम: टी-20 विश्व कप विजेता टीम के नायक संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि वह आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं।


सैमसन ने आइपीएल में अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे।
फोन पर की बात

सैमसन ने कहा, मैंने माही भाई (धोनी) से फोन पर बात की है, लेकिन उनके साथ एक टीम का हिस्सा बनना और उनके साथ खेलना शानदार होगा। मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं।

राजस्थान रॉयल्स का यह घरेलू मैच होगा और 31 वर्षीय सैमसन ने कहा कि वह इस मैच में खुद पर भावनाओं को हावी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मैं सीएसके की तरफ से खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यह पहला अवसर होगा जब मैं राजस्थान रायल्स के विरुद्ध खेलूंगा, लेकिन मैं मैदान पर भावनाओं को हावी नहीं होने देता। मैंने राजस्थान रॉयल्स इसलिए छोड़ी क्योंकि मुझे लगा कि टीम में मेरा समय खत्म हो गया है। मैं उनके खिलाफ भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

आत्ममंथन का मिला मौका

सैमसन ने कहा कि विश्व कप से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें आत्ममंथन करने का मौका मिला। टी-20 विश्व कप में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुने गए सैमसन ने कहा, जब मैं विश्व कप में खेलने के लिए घर से निकला था तो मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। मैं अच्छा खेला और मेरा शानदार स्वागत हुआ।


उन्होंने कहा कि जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मैं अपने साथ हजारों लोगों के सपने लेकर चलता हूं। वे मुझे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं ताकि उन्हें पता चले कि एक छोटे शहर का लड़का क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर खेल सकता है। टूर्नामेंट के दौरान सैमसन के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर से संदेश मिलना सबसे बड़ा पल था। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए खिताब जीतने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर का गले लगाना भी उतना ही विशेष था। सैमसन ने कहा, गौती भाई और मेरा बहुत गहरा रिश्ता है, जो काफी पुराना है। वह ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे, बस मुझे 30 सेकेंड तक गले लगाते थे। हम इसी तरह बात करते थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]